लखनऊ के प्रेस क्लब में पुस्तकों लोकार्पण एवं परिचर्चा

24 ग्रथों के रचयिता डॉ विद्या सागर उपाध्याय की दो पुस्तकों का होगा लोकार्पण

डॉ राम लखन वर्मा

लखनऊ
अखिल भारतीय साहित्य परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित निर्भय नरायण गुप्त की अध्यक्षता में सुप्रशिद्ध रचनाकार एवं साहित्यकार डॉ विद्या सागर उपाध्याय की दो कृतियों का पहली “संक्रांति का संहार” एवं दूसरी कृति “काल यात्रा-वेद से बर्लिन तक” का लोकार्पण लखनऊ के प्रेस क्लब में हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितम्बर 2026 को दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा।


पुस्तकों के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में श्रीमंत राज राजेश्वर प्रभाकर नरायण राव पेशवा होंगे जो महापराक्रमी अजेय पेशवा बाजीगर बल्लाल भट्ट के वंशज हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैप्टन सन्तोष द्विवेदी, आचार्य धमेंद्र, डॉ अनिल मिश्रा, श्री महेंद्र भीष्म एवं नरेंद्र भूषण उपस्थित रहेंगे।


मुख्य वक्ता डॉ रिंकी मणिकर्णिका मंचीय समन्वय डॉ ममता पंकज, स्वागताध्यक्ष श्रीमती सीमा मधुरिमा जी करेंगी।
इस लोकार्पण कार्यक्रम मे जो विशेष गणमान्य उपस्थित रहेंगे उनमे प्रमुख रूप से डॉ जय प्रकाश तिवारी, श्री राजेश दीन्ह श्रेयस, श्री करूणा निधि तिवारी, डॉ विजय प्रताप आर्य, डॉ आशा शैली,श्री राजीव वत्सल एवं कवि एवं मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा जी उपस्थित रहंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *