लखनऊ के प्रख्यात कवि, साहित्यकार, सेना से सेवानिवृत्त डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को हिन्दी सेवी भारती सम्मान-2026

लखनऊ- उ.प्र.
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी महासम्मेलन, मथुरा में डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को हिन्दी सेवी भारती सम्मान, स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ कर्नल मिश्र अस्वस्थता के कारण स्वयं उपस्थित नहीं हो सके इसलिये प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष कवि डॉ संगम त्रिपाठी जी ने कवि/साहित्यकार/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा के द्वारा भिजवाया। जो आज 18 अक्टूबर 26 रविवार को जनपद रायबरेली निवासी कवि एवं मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा ने डॉ कर्नल मिश्र को उनके लखनऊ स्थित निवास स्थान पर भेंट करते हुए सम्मानित किया।
ज्ञातव्य हो कि डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को इसके पहले 1150 से अधिक सम्मान-पत्र, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट की मानद उपाधि, डॉक्टर ऑफ़ सोसल साइंस, डॉक्टर ऑफ़ डिविनिटी, काशी हिन्दी विद्यापीठ से विद्यावाचस्पति, विद्यासागर, भारत गौरव मानद सम्मान, साहित्य रत्न, साहित्य शिरोमणि, मानद स्मृति-सम्मान सहित अनेक राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उनका नाम ओएमजी बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।


डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ के 11 काव्य संग्रह, दो लेख संग्रह और 5 ई-काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं तथा सौ से अधिक साझा काव्य-संग्रह में उनकी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं। दैनिक समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में भी उनकी कविताएँ/ लेख प्रतिदिन प्रकाशित होते रहते हैं।


शब्द-कलश प्रकाशन द्वारा ‘डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ की जीवन-यात्रा’ उनकी ‘आदित्यायन’ शृंखला के अंतर्गत प्रकाशित हो रही है तथा कई अन्य काव्य-संग्रह, लेख-संग्रह और साझा काव्य-संग्रह भी शीघ्र प्रकाशित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *