भूटान की राजधानी थिम्पू में होने वाली दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में साहित्यकार/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा प्रस्तुत करेंगे आलेख एवं कविता-पाठ

लखनऊ-उ.प्र.
आगामी 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को ‘भारत-भूटान के सांस्कृतिक सम्बंध’ विषय पर भूटान की राजधानी थिम्पू में होने वाली दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के केंद्रीय मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा (विद्यावाचस्पति) द्वारा भारत – भूटान के सांस्कृतिक सम्बन्ध विषय पर एक लघु- आलेख एवं कविता-पाठ प्रस्तुत करेंगे।


जनपद रायबरेली के लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि भूटान की धरती पर पहला संयोग होगा कि कलम, कृपाण और कमण्डल की धनी धरती जनपद रायबरेली के कवि एवं साहित्यकार/पत्रकार द्वारा आलेख एवं काव्य-पाठ प्रस्तुत किया जाएगा। इस उपलब्धि के लिए डॉ राम लखन वर्मा जी को विशेष-सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा।
जब गांव की धरती से होते हुए देश, प्रदेश से होते हुए हिंदी, अवधी-भाषा साहित्य भूटान की धरती पर अपनी अमिट छाप के साथ-साथ साहित्य की जीवंतता की सुगंध बिखरेगी।


आपको बताते चले इन्होंने डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या-फैजाबाद, उत्तर प्रदेश से समाजशास्त्र में परास्नातक की डिग्री हासिल की। संचार-मंत्रालय,भारत सरकार की कम्पनी इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज (आईटीआई) में 34 वर्ष तक अपनी सकुशल सेवा पूरी कर स.इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हुए। साथ ही पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से ‘मुख्य योग शिक्षक’ का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया और पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी भी रहे। इन्होंने काशी हिंदी विद्या पीठ वाराणसी से विद्यावाचस्पति एवं विद्या-सागर की विशेष मानद उपाधियां भी प्राप्त की। साहित्य, सम्माज और मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें कई पुरूस्कारों एवं सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।


इनकी इस उपलब्धि पर इनके परिवारीजनों के अलावा रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के संस्थापक डॉ शिवनाथ सिंह ‘शिव’, राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सरोज सिंह लखनऊ, संरक्षक/ प्रशासक डॉ सुधीर श्रीवास्तव, कवि ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति सन्तकबीरनगर, डॉ अयोध्या प्रसाद लोधी ‘सुमन’, डॉ शिवपाल सिंह उन्नाव, वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ लखनऊ, रुचिकर महाकुम्भ चैनल के सम्पादक एवं ब्यूरो चीफ गोपाल श्रीवास्तव लखनऊ, कवि/पत्रकार रस्म रासज भारती के अलावा तमाम साहित्यकारों/पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई! एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। सेवानिवृत्त के बाद वर्तमान समय मे डॉ राम लखन वर्मा साहित्य/समाज के साथ-साथ मीडिया के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *