बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद, आज बैंक, ऑटो और इंफ्रा सेक्टर गिरावट और आईटी सेक्टर में बढ़त रही

सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 60 अंक ऊपर 38,417.23 पर और निफ्टी 40 अंक बढ़त के साथ 11,373.80 पर बंद हुआ। आज बाजार में चुनिंदा बैंकिंग, ऑटो और इंफ्रा स्टॉक्स में गिरावट और आईटी स्टॉक्स बढ़त का साथ बंद। सुबह से बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा था, लेकिन दोपहर तक बाजार मे खरीदारी लौटी और हरे निशान में बंद हुआ। इससे पहले सुबह बीएसई 72 अंकों की गिरावट के साथ 38,284 पर और निफ्टी 11,400 स्तर के नीचे खुला था।

बैंकिंग सेक्टर में बंधन बैंक और फेडरल बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट रही। वहीं एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ोदा में 1-1 फीसदी की बढ़त रही। बैंकिंग इंडेक्स 29 अंकों की गिरकर 23,983 पर बंद हुआ। ऑटो स्टॉक्स में दोपहर के बाद बिकवाली बढ़ी, जिसमें सबसे ज्यादा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 4 फीसदी की गिरावट रही। वहीं बढ़त में बॉश लिमिटेड का शेयर सबसे ऊपर रहा। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 633.76 अंक नीचे 38,357.18 पर और निफ्टी 170.20 अंक गिरावट के साथ 11,357.25 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। हालांकि अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 159.42 अंक नीचे 28,133.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.27 फीसदी भी गिरावट के साथ 149.23 अंक नीचे 11,622.10 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.81 फीसदी गिरकर 28.10 पॉइंट नीचे 3,426.96 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 5.33 अंक नीचे 3,350.03 पर बंद हुआ था। वहीं यूके, जर्मनी और फ्रांस के भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42,02,262 हो गई है। इनमें 8,82,955 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 32,47,297 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 71,687 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 27,290,137 हो चुकी है। इनमें 887,551 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 193,250 हो चुकी है।

क्लोजिंग बेल: बीएसई 60 अंक ऊपर 38,417.23 पर और निफ्टी 40 अंक बढ़त के साथ 11,373.80 पर बंद हुआ

01:41 PM बीएसई स्माल कैप में शामिल 30 में से 20 कंपनियों में गिरावट और 10 में बढ़त है। इंडिया मार्ट के शेयर में 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

12:53 PM बीएसई 45.00 अंक नीचे 38,312.18 पर और निफ्टी 27.52 गिरावट के साथ 11,306.60 पर कारोबार कर रहा है।

11:51 AM बीएसई ऑटो में शामिल 15 कंपनियों के स्टॉक्स में से 11 में गिरावट और 4 में बढ़त है। सबसे ज्यादा गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्टॉक में है।

10:37 AM टाटा मोटर्स (डीवीआर) के शेयर में 7 फीसदी की बढ़त है।

कोरोना काल ने इंश्योरेंस के महत्व को अच्छी तरह से समझा दिया है। समाज के हर वर्ग तक इंश्योरेंस की पहुंच बनाने के लिए केंद्र सरकार ने भी 2 योजनाएं शुरू की हैं। जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आपको बहुत कम कीमत में 2-2 लाख रुपए तक का टर्म इंश्योरेंस मिलता है। यानी आप सिर्फ 342 रुपए के सालाना खर्च पर 4 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस ले सकते हैं। हम आपको इस दोनों योजनाओं के बारे में बता रहे हैं।

10:12 AM बीएसई बैंकिंग में शामिल 10 बैंकिंग स्टॉक्स में से 7 में गिरावट और 3 में बढ़त है। बंधन बैंक के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

09:48 AM निफ्टी-50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स ; यूपीएल के शेयर में 3 फीसदी तक की गिरावट है।

09:45 AM निफ्टी-50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स ; भारती इंफ्राटेल के शेयर में सबसे ज्यादा 4 फीसदी की बढ़त है।

देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार 69 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग कियोस्क लगाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा सरकारी तेल कंपनियों के कंपनी ओन्ड, कंपनी ऑपरेटिड (सीओसीओ) पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जिंग कियोस्क को आवश्यक रूप से लगाने पर विचार चल रहा है।

09:42 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 25 कंपनियों के शेयर में गिरावट और 5 में बढ़त है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

09:40 AM बीएसई में शामिल 23 सेक्टर्स में से 16 में गिरावट और 7 में बढ़त है।

निजी क्षेत्र के प्रमुख वित्तीय संस्थान एचडीएफसी लिमिटेड ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) की क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम के तहत 2 लाख से ज्यादा घर खरीदारों को लोन दिया है। एचडीएफसी की ओर रविवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इन घर खरीदारों को 47,000 करोड़ से ज्यादा की राशि का लोन दिया गया है। यह लोन आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस), लो इनकम ग्रुप (एलआईजी) और मिडिल इनकम ग्रुप (एमआईजी) के घर खरीदारों को दिया गया है।

09:39 AM बीएसई 32 इंडेक्स में से 29 में गिरावट और 3 में बढ़त है।

09:22 AM बीएसई 79.44 अंक ऊपर 38,436.62 पर और निफ्टी 3.15 नीचे 11,330.70 पर है। ​​​​​​

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 7 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates