शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 14.23 अंक ऊपर 38,854.55 पर और निफ्टी 15.20 अंकों की बढ़त के साथ 11,464.45 पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी दिन घरेलू मार्केट में ग्लोबल बाजारों का असर दिखा और दिनभर बाजार ने फ्लैट ही रहा। हालांकि अंत में बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा आईटी और रियल्टी स्टॉक्स में अन्य के मुकाबले तेजी रही। इससे पहले सुबह बीएसई 24.85 अंक ऊपर 38,865.17 पर और निफ्टी 11,500 स्तर के पास खुला था।
आईटी और रियल्टी स्टॉक्स में रही तेजी
आज आईटी और रियल्टी शेयरों में तेजी रही। विप्रो के शेयर में 2.81 फीसदी और टेक महिंद्रा में 1.83 फीसदी की बढ़त रही। जबकि रियल्टी शेयरों में प्रेस्टीज और डीएसएफ के स्टॉक में क्रमश: 3 और 2 फीसदी की बढ़त रही। हालांकि बैंकिंग स्टॉक्स में दोपहर के बाद खरीदारी लौटी और एसबीआई का शेयर 3 फीसदी बंद हुआ।
इससे पहले गुरुवार बीएसई 322.96 अंक ऊपर 38,516.88 पर और निफ्टी 85.3 अंक ऊपर 11,363.30 पर खुला था। कारोबार के अंत में बीएसई 646.40 अंक ऊपर 38,840.32 पर और निफ्टी 171 अंक ऊपर 11,449 पर बंद हुआ था। कल मेटल के अलावा सभी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। इसके अलावा गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर के स्तर पार पहुंच गई। कंपनी का मार्केट कैप अब 15.25 लाख करोड़ रुपए हो गई है।
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ 405.89 अंक नीचे 27,534.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.12 फीसदी भी गिरकर 241.72 अंक नीचे 11,154.10 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.76 फीसदी गिरावट के साथ 59.77 पॉइंट नीचे 3,339.19 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.26 फीसदी गिरकर 8.35 अंक नीचे 3,226.48 पर बंद हुआ था। वहीं यूके, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ था।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45,59,725 हो गई है। इनमें 9,42,796 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 35,39,983 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 76,304 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 28,324,871 हो चुकी है। इनमें 913,913 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 196,328 हो चुकी है।

क्लोजिंग बेल : बीएसई सेंसेक्स 14.23 अंक ऊपर 38,854.55 पर और निफ्टी 15.20 अंकों की बढ़त के साथ 11,464.45 पर बंद ।
03:24 PM बीएसई बैंकेक्स में शामिल 10 बैंकों में से 7 में बढ़त और 3 में गिरावट है। सरकारी बैंक एसबीआई के शेयर में 2.45 फीसदी की बढ़त है।

02:38 PM निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.69 फीसदी नीचे है। इंडसइंड बैंक के शेयर में 2 फीसदी की गिरावट है।

01.58 AM बीएसई में मैक्स हेल्थ केयर का शेयर 13 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

01:47 AM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.33 फीसदी की बढ़त है।

12:18 PM बीएसई 21.39 अंक ऊपर 38,861.71 पर और निफ्टी 16.15 अंक बढ़कर 11,465.40 पर कारोबार कर रहा है।

09:57 AM निफ्टी के टॉप लूजर्स स्टॉक ; अदानी पोर्ट के शेयर में 2 फीसदी की गिरावट है।

09:46 AM निफ्टी के टॉप गेनर स्टॉक्स ; टाइटन के शेयर में 3 फीसदी की बढ़त है।

09:42 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 15 कंपनियों के शेयर में गिरावट और 15 में बढ़त है।


09:39 AM बीएसई सेक्टोरल इंडेक्स में मात्र दो इंडेक्स में गिरावट है।


09:21 AM बीएसई 81.56 अंक ऊपर 38,921.88 पर और निफ्टी 26.80 अंक ऊपर 11,476.05 पर कारोबार कर रहा है।
09:15 AM बीएसई 24.85 अंक ऊपर 38,865.17 पर और निफ्टी 11,500 के पास खुला।
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल
