महाराष्ट्र में 18 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी पॉजिटिव, 186 ने जान गंवाई; यूपी में मरीजों का आंकड़ा 3 लाख के पार; देश में अब तक 46.75 लाख केस

महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा डॉक्टर्स और आम लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर है। महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को एक रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक अब तक महाराष्ट्र में 18 हजार 890 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें 14 हजार 975 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 हजार 729 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते 186 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

उधर, उत्तर प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा शनिवार को 3 लाख के पार हो गया। पिछले 24 घंटे के अंदर संक्रमण के 6,846 नए मामले सामने आए। अब तक 3 लाख 5 हजार 891 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 2 लाख 33 हजार 527 लोग ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 4,349 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। देश में अब तक 46 लाख 75 हजार 375 लोग संक्रमित हो चुके हैं। ये आंकड़े covid19india के मुताबिक हैं।

कोवैक्सीन का जानवरों पर ट्रायल कामयाब
कोरोना वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर है। भारत बायोटेक ने ट्वीट कर बताया कि कोवैक्सीन के पशु परीक्षण (एनिमल ट्रायल) कामयाब रहे हैं। देश में इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) और भारत बायोटेक मिलकर स्वदेशी वैक्सीन बना रहे हैं। कंपनी ने बताया कि ट्रायल में पता चला कि जानवरों में इम्यून सिस्टम बेहतर हुआ है।

मुंबई में डॉक्टर्स ने जताया विरोध

उधर, कोरोना मरीजों के इलाज में जुटे मुंबई के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने छुट्‌टी के नियमों में किए गए बदलाव पर विरोध जताया है। डॉक्टर्स ने शनिवार को काली पट्‌टी बांधकर काम करना शुरू किया। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के इलाज में लगे डॉक्टर्स को अब हफ्ते में एक दिन छुट्‌टी देने का ऐलान किया है, जबकि पहले कुछ दिन लगातार काम करने के बाद डॉक्टर्स को 7 दिन क्वारैंटाइन में रहने की छूट दी जाती थी।

कोरोना अपडेट्स

  • दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार से कोरोना टेस्टिंग की सुविधा शुरू हो गई है। इसके साथ यह देश का पहला एयरपोर्ट हो गया है, जहां कोरोना जांच की सुविधा होगी।
  • गोवा में केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। एक महीने पहले वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
फोटो दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन की है। यहां ट्रेन को सैनिटाइज करता कर्मचारी। दिल्ली में अब तक 2.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

74% एक्टिव मरीज देश के 9 राज्यों से
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक्टिव केस के आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक देश में 74% एक्टिव केस यानी ऐसे मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है वो देश के 9 राज्यों में हैं। सबसे ज्यादा 28% मरीज महाराष्ट्र से हैं। दूसरे नंबर पर कर्नाटक है

जहां 11% और तीसरे पर आंध्र प्रदेश है जहां 10% एक्टिव केस है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 7%, तमिलनाडु में 5%, ओडिशा में 4%, तेलंगाना, असम और छत्तीसगढ़ में 3-3% एक्टिव केस हैं। बाकी 26% मरीज देश के अन्य राज्य या केंद्र शासित राज्यों से हैं। देश में एक्टिव केस की संख्या अभी 9 लाख 61 हजार 370 है। इन्हीं 9 राज्यों में सबसे ज्यादा 81% मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
भोपाल में शनिवार दोपहर तक कोरोना के 265 मामले सामने आए। इसके साथ सुबह वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के ओएसडी सतीशचंद्र दुबे की कोरोना से मौत हो गई। वह चिरायु अस्पताल में भर्ती थे। उधर, राजभवन में आज 9 कर्मचारी संक्रमित निकले। राजधानी में अब तक संक्रमितों की संख्या 14031 हो गई है। बसपा विधायक रामबाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

2. राजस्थान :
राज्य में शनिवार शाम तक739 मामले सामने आए। इनमें जोधपुर में 105, जयपुर में 103, कोटा में 84, अलवर में 59, अजमेर में 46, बीकानेर में 33, नागौर में 27, प्रतापगढ़ में 26, पाली में 23, बाड़मेर में 22, झालावाड़ में 20, गंगानगर में 19, भरतपुर में 18, हनुमानगढ़ और बारां में 16-16, सिरोही में 15, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में 13-13, झुंझुनू में 12, राजसमंद, डूंगरपुर, बूंदी और भीलवाड़ा में 11-11, चूरू में 9, धौलपुर में 9, जालौर में 7 संक्रमित मिले।
वहीं, कोरोना की वजह से 12 घंटे में 7 नई मौतें हुईं। इनमें जयपुर में 2, अजमेर, बीकानेर, चूरू, प्रतापगढ़ और उदयपुर में 1-1 की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में मरने वालों की संख्या 1214 हो गई है।

3. बिहार :

राज्य में शनिवार को 1,421 नए मरीज बढ़े। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 लाख 56 हजार 866 हो गया है। राज्य सरकार के मुताबिक अभी 16 हजार 610 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में मरीजों का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया है। 24 घंटे के अंदर यहां 24 हजार 886 नए मरीज बढ़े। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 10 लाख 15 हजार 681 हो गई है। राहत की बात है कि इनमें 7 लाख 15 हजार 23 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 71 हजार 566 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 28 हजार 724 लोगों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तर प्रदेश :
राज्य में शनिवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया। पिछले 24 घंटे के अंदर संक्रमण के 6,846 नए मामले सामने आए। अब तक 3 लाख 5 हजार 891 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 2 लाख 33 हजार 527 लोग ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 4,349 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में रिकवरी रेट 76.35% हो गया है, जबकि मौत की दर 1.42% है। अब तक 73 लाख 58 हजार 471 लोगों की जांच हो चुकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today