सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 218.96 अंक ऊपर 39,073.51 पर और निफ्टी 75.7 अंक ऊपर 11,540.15 पर खुला। हफ्ते के पहले दिन बाजार में आईटी, रियल्टी और बैंक शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। एचसीएल टेक के शेयर में 9% और टेक महिंद्रा के शेयर में 3 फीसदी की बढ़त है।
इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 14.23 अंक ऊपर 38,854.55 पर और निफ्टी 15.20 अंकों की बढ़त के साथ 11,464.45 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को बाजार में आईटी और रियल्टी स्टॉक तेजी के साथ बंद हुए थे।
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 131.06 अंक ऊपर 27,665.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.60 फीसदी गिरावट के साथ 66.72 अंक नीचे 11,087.40 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.05 फीसदी बढ़त के साथ 1.78 पॉइंट ऊपर 3,340.97 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.56 फीसदी बढ़त के साथ 18.33 अंक ऊपर 3,278.68 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,845,003 हो गई है। इनमें 988,205 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 3,777,044 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 79,754 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 29,182,605 हो चुकी है। इनमें 928,281 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 198,520 हो चुकी है।

11:46 AM निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

11:43 AM निफ्टी आईटी इंडेक्स 4 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। इसमें सबसे ऊपर एचसीएल टेक शेयर है। स्टॉक में 10 फीसदी तक की बढ़त है।

11:42 AM बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 10 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

10:32 AM बीएसई 300.65 अंक ऊपर 39,155.20 पर और निफ्टी 79.55 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 11,544 पर कारोबार कर रहा है।

10:25 AM बीएसई मिडकैप में शामिल 30 कंपनियों में से 20 में बढ़त और 10 कंपनियों के शेयर में गिरावट है। इसमें फ्यूचर रिटेल का स्टॉक 4 फीसदी से नीचे कारोबार कर रहा है।

10:23 AM निफ्टी के टॉप लूजर्स स्टॉक्स ; एशियन पेंट्स का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है।


10: 21 AM निफ्टी के टॉप गेनर्स स्टॉक्स ; एचसीएल टेक के शेयर में 7 फीसदी तक की बढ़त है।

10:16 AM बीएसई में 4 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है।



10:10 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 17 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 13 में गिरावट है।

09:19 AM बीएसई 321.02 अंक ऊपर 39,175.57 पर और निफ्टी 78.70 अंक ऊपर 11,543.15 पर कारोबार कर रहा है।
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल
