सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 97.92 अंक नीचे 38,756.63 पर और निफ्टी 24.40 पॉइंट नीचे 11,440.05 पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में बैंक और फायनेंशियल सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए । एसबीआई का शेयर 2 फीसदी से नीचे बंद हुआ। इससे पहले सुबह बीएसई 218.96 अंक ऊपर 39,073.51 पर और निफ्टी 75.7 अंक ऊपर 11,540.15 पर खुला था। हालांकि आईटी और रियल्टी सेक्टर में आज शानदार तेजी देखने को मिली और दोनों इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। इसमें एचसीएल का शेयर 10 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट भारती इंफ्राटेल के शेयर में रहा। आज शेयर 4 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ है। जबकि बढ़त वाले शेयरों में आज आईटी स्टॉक्स एचसीएल टेक और टीसीएस सबसे आगे रहे। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 14.23 अंक ऊपर 38,854.55 पर और निफ्टी 15.20 अंकों की बढ़त के साथ 11,464.45 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को बाजार में आईटी और रियल्टी स्टॉक तेजी के साथ बंद हुए थे।
आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | बढ़त (%) |
एचसीएल टेक | 795.95 | 10.60 |
टीसीएस | 2,489.20 | 4.85 |
विप्रो | 306.35 | 4.45 |
टेक महिंद्रा | 791.05 | 3.38 |
यूपीएल | 513.90 | 2.99 |
आज के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | गिरावट (%) |
भारती इंफ्राटेल | 473.10 | 3.77 |
बजाज फायनेंस | 3,432.00 | 3.17 |
भारत पेट्रोलियम | 415.20 | 3.16 |
पॉवर ग्रिड | 171.00 | 2.37 |
एसबीआई | 197.90 |
2.37 |
बीएसई पर करीब 62 फीसदी कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही
- बीएसई का मार्केट कैप 158 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,936 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,827 कंपनियों के शेयर बढ़त में 929 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 149 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 63 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 363 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 224 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 131.06 अंक ऊपर 27,665.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.60 फीसदी गिरावट के साथ 66.72 अंक नीचे 11,087.40 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.05 फीसदी बढ़त के साथ 1.78 पॉइंट ऊपर 3,340.97 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.56 फीसदी बढ़त के साथ 18.33 अंक ऊपर 3,278.68 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,845,003 हो गई है। इनमें 988,205 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 3,777,044 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 79,754 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 29,182,605 हो चुकी है। इनमें 928,281 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 198,520 हो चुकी है।

क्लोजिंग बेल: बीएसई 97.92 अंक नीचे 38,756.63 पर और नीचे निफ्टी 24.40 पॉइंट नीचे 11,440.05 पर बंद हुआ।
02:30 AM बीएसई 254.51 अंक गिरकर 38,600.04 पर और निफ्टी 61.95 अंक नीचे 11,402.50 पर कारोबार कर रहा है।
02:27 AM निफ्टी बैंक इंडेक्स 1.82 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। इसमें सबसे ज्यादा बंधन बैंक के शेयर में गिरावट है।

12:30 PM थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (WPI Inflation) अगस्त में 0.16 प्रतिशत रही। इससे पहले जुलाई में यह आंकड़ा – 0.58 प्रतिशत था।
11:46 AM निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

11:43 AM निफ्टी आईटी इंडेक्स 4 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। इसमें सबसे ऊपर एचसीएल टेक शेयर है। स्टॉक में 10 फीसदी तक की बढ़त है।

11:42 AM बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 10 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

10:32 AM बीएसई 300.65 अंक ऊपर 39,155.20 पर और निफ्टी 79.55 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 11,544 पर कारोबार कर रहा है।

10:25 AM बीएसई मिडकैप में शामिल 30 कंपनियों में से 20 में बढ़त और 10 कंपनियों के शेयर में गिरावट है। इसमें फ्यूचर रिटेल का स्टॉक 4 फीसदी से नीचे कारोबार कर रहा है।

10:23 AM निफ्टी के टॉप लूजर्स स्टॉक्स ; एशियन पेंट्स का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है।


10: 21 AM निफ्टी के टॉप गेनर्स स्टॉक्स ; एचसीएल टेक के शेयर में 7 फीसदी तक की बढ़त है।

10:16 AM बीएसई में 4 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है।



10:10 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 17 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 13 में गिरावट है।

09:19 AM बीएसई 321.02 अंक ऊपर 39,175.57 पर और निफ्टी 78.70 अंक ऊपर 11,543.15 पर कारोबार कर रहा है।
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल
