रिवर फ्रंट के रूप में विकसित होगा रोहिणी का मुनक नहर का दो किलोमीटर क्षेत्रफल

उत्तरी पश्चिम दिल्ली के रोहिणी स्थित मुनक नहर को रिवर फ्रंट के रूप में दो किलोमीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। रोहिणी के इस मुनक नहर में रोहिणी क्षेत्र के लाखों लोगों को मिलेगा फायदा फ्रंट में बुजुर्ग, युवा बच्चों सभी के लिए बैठने, घुमने, खेलने, तैरने के लिए कुछ खास होगा। बुधवार को उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद हंसराज हंस ने रोहिणी क्षेत्र की निगम पार्षद व पूर्व महापौर प्रीति अग्रवाल के साथ उत्तरी निगम के साथ इस मुनक नहर रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य का उद्घाटन बुधवार को किया। हंस ने कहा यह निमार्ण कार्य मैं अपने क्षेत्र के लाखों लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर किया है क्योंकि यह काम उत्तरी निगम का है। पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण उत्तरी निगम की हालत खराब है।

दिल्ली में 16 किमोमीटर है मुनक नहर की लंबाई

सांसद हंस ने बताया कि करनाल के मुनक गांव से लेकर दिल्ली के हैदरपुर तक 102 किलोमीटर है। जिसमें से दिल्ली में बवाना, समयपुर बादली, नरेला और रोहिणी में इसकी लंबाई 16 किलोमीटर है। इस मुनक नहर पर दिल्ली का पहला रिवर फ्रंट बनने से दिल्ली के समयपुर, बादली, नरेला, रोहिणी के लाखों लोगों को फायदा होगा। इसमें सभी उम्र के लोगों को ध्यान में रखकर ट्रैकिंग के लिए ट्रैक के साथ, ओपन जीम लगाए जाएंगे। यहां पर आए लोगों के लिए टी-कॉफी स्टॉल, पेय जल, जनसुविधा केन्द्र होगा। लोगों के लिए छायादार वृक्ष लगाया जाएगा। इस रिवर फ्रंट का इस्तेमाल लोग पिकनिक स्थल के रूप में कर पाएंगे।

रिवर फ्रंट के लिए हरियाणा सरकार व अन्य विभागों के साथ की गई थी कई बैठकें

मुनक नहर पर रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए हरियाणा सरकार व अन्य विभागों के साथ काफी बैठकें की गई। रिवर फ्रंट के विकसित होने से नागरिकों में जागरूकता आएगी और नहर के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले काफी लोग नहर में कूड़ा डाल देते थे जिसके कारण नहर का पानी दूषित होता था और कैंसर को बढ़ावा देने वाले कारक पैदा होते थे। लेकिन अब मुनक नहर पर रिवर फ्रंट के विकास के बाद इन सभी में कमी आएगी और नागरिकों को स्वच्छ जल प्राप्त होगा।

प्रीति अग्रवाल, पूर्व महापौर उत्तरी निगम

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


मुनक नहर पर रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य के उद्घाटन के बाद पौधारोपण करते भाजपा सांसद हंसराज हंस, पूर्व महापौर प्रीति अग्रवाल व अन्य पदाधिकारी।