बीएसई 39 हजार और निफ्टी 11,550 के स्तर पर, फार्मा शेयरों में शानदार तेजी, डॉ रेड्‌डीज का शेयर 9% ऊपर

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 220.57 अंक ऊपर 39,200.42 पर और निफ्टी 64.55 अंक ऊपर 11,584.10 पर खुला। बाजार में फार्मा शेयरों में तेजी है। डॉ रेड्‌डीज के शेयर में 9 फीसदी तक की बढ़त है। जबकि सिप्ला ​​​​​​ का शेयर 6 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा आईटी स्टॉक टेक महिंद्रा के शेयर में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। वहीं गिरने वाले शेयरों एचयूएल का शेयर 1 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को बाजार का हाल

इससे पहले गुरुवार को बीएसई 323 अंक नीचे 38,979.85 पर और निफ्टी 85.30 अंकों की गिरावट के साथ 11,519.25 पर बंद हुआ था। कल कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बीएसई 182.21 अंक नीचे 39,120.64 पर और निफ्टी 65.15 अंक नीचे 11,539.40 पर खुला था। कल गिरने वाले शेयरों में बैंकिंग और ऑटो स्टॉक्स शामिल थे। इसमें आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के शेयरों में 1-1 फीसदी की गिरावट रही। जबकि टाटा मोटर्स का शेयर 3 फीसदी नीचे बंद हुआ था। बाजार में गिरावट के बीच कल फार्मा स्टॉक डॉ रेड्‌डीज का शेयर 4 फीसदी और आईटी स्टॉक एचसीएल टेक का शेयर 2 फीसदी ऊपर बंद हुए थे।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.47 फीसदी गिरकर 130.40 अंक नीचे 27,902.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 166.65 अंक नीचे 11,081.00 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी भी 0.84 फीसदी गिरकर 28.48 पॉइंट नीचे 3,357.01 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.57 फीसदी बढ़त के साथ 18.57 अंक ऊपर 3,289.00 पर बंद हुआ था। यूके, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52,12,686 हो गई है। इनमें 10,17,717 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 41,09,828 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 84,404 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 30,349,591 हो चुकी है। इनमें 950,555 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 202,213 हो चुकी है।

11:17 AM बीएसई 11.91 अंकों की बढ़त के साथ 38,991.76 पर और निफ्टी 27.35 अंक ऊपर 11,543.45 पर कारोबार कर रहा है।

11:16 AM डॉ रेड्‌डीज के शेयर में 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

10:05 AM निफ्टी में गिरने वाले स्टॉक्स ; हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयर में 1.33 फीसदी की गिरावट है।

10:04 AM निफ्टी में बढ़ने वाले स्टॉक्स ; सिप्ला के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

09:50 AM ​​​​​​ बीएसई मिडकैप में शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 10 में गिरावट है। नेटको फार्मा का शेयर 11 फीसदी से ऊपर कारोबार कर रहा है।

दूसरी तिमाही में एडवांस टैक्स कलेक्शन में 25.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह एक लाख 59 हजार 57 करोड़ रुपए रहा है। हालांकि पहली तिमाही (अप्रैल-जून) की तुलना में इसमें सुधार हुआ है। यह जानकारी इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों ने दी है।

09:38 AM बीएसई मेटल में शामिल 10 में 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और केवल जिंदल स्टील के शेयर में 1 फीसदी की गिरावट है।

09:31 AM बीएसई में केवल 2 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है।

09:26 AM फार्मा शेयरों में शानदार खरीदारी है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 3 फीसदी तक की बढ़त है। इसमें सबसे ऊपर ल्युपिन के शेयर में 6 फीसदी तक की बढ़त है।

वर्ल्ड बैंक के सालाना ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स में भारत को 116वां स्थान मिला है। इंडेक्स में भारत सहित 174 देशों को शामिल किया गया है। इंडेक्स को 174 देशों की शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति पर तय किया गया है। इससे पहले भारत ने साल 2019 में जारी इंडेक्स पर आपत्ति जताई थी।

09:23 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 7 में गिरावट है। इसमें सन फार्मा के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 220.57 अंक ऊपर 39,200.42 पर और निफ्टी 64.55 अंक ऊपर 11,584.10 पर खुला।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 18 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates