मंगलवार, 22 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन ज्यादातर मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा। कुछ लोगों के लिए दिन व्यवसायिक मामलों में पारिवारिक बातों को अलग रखने का है। वहीं, 3 राशियों के लिए दिन कुछ संघर्ष और परेशानियों से भरा हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए अत्यधिक भावुकता से भरा और पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने का दिन, वृष राशि वालों के लिए मनमाफिक सफलता के लिए ज्यादा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।
- मेष – SORROW
आप जीवन में हर बात से भावनात्मक होकर जुड़ जाते हैं। आज का दिन आपको यही सिखाएगा कि कैसे बातों के साथ जुड़ कर भी उनमें उलझना नहीं है। अपने पिता के प्रति जो भी दुःखद भावनाएं हैं, उन्हें सुलझाने की कोशिश करें। यह दिन आपको आध्यात्मिक प्रगति अपनी भावनाओं को समझाने के बाद देगा। परिवार के प्रति जिम्मेदारी में किसी की सहायता ले। परिवार के लोगों को सहायता देने से पहले अपना मानसिक स्वास्थ्य ठीक करने पर ध्यान दें।
करियर – काम की जगह कुछ बातों को लेकर परेशानी होगी।
लव – पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
हेल्थ – खाने में हल्दी का प्रयोग करें। इम्यूनिटी ठीक रहेगी।
- वृषभ – INTENSITY
जीवन की हर बात में आप की शीघ्र गति से प्रगति की अपेक्षा है। यही अपेक्षा आपको उदास बना रही है। अपने लक्ष्य को पाने के लिए जब तक आप काबिल नहीं है, तब तक लक्ष्य साध्य नहीं होगा और अगर हो भी गया तो आपके लिए तकलीफ दे सकता है। जो भी इच्छा है, उसे परखकर ही उसके प्रति मेहनत करने की आवश्यकता है।
करियर – वाणिज्य से जुड़े लोग काम को वक्त पर करने की कोशिश करें।
लव – रिलेशनशिप में मनचाही प्रगति होगी।
हेल्थ – सुबह श्वसन संबंधित तकलीफ होगी।
- मिथुन – TRANSFORMATION
आज के दिन आर्थिक नुकसान की आशंका है। भावनात्मक रूप से भी उतार-चढ़ाव ज्यादा होंगे। प्राणायाम या योग साधना से राहत मिल सकती है। अपनी असफलता को परख कर फिर से लक्ष्य की तरफ बढ़ने का प्रयास जारी रखें। खुद के प्रति बनाया नजरिया और आत्मविश्वास पर काम करने के लिए काउंसिलर से मदद लेना जरूरी है। अगर आज कोई काम करने में जरूरत से ज्यादा तकलीफ पैदा हो रही है, तो उस काम को आज ही अंजाम देने की जिद ना करें।
करियर – करियर में बदलाव लाने के लिए उत्तम दिन है।
लव – पार्टनर की वजह से दृष्टिकोण बदलने में सहायता हो सकती है।
हेल्थ – अपचन की वजह से सर भारी होगा।
- कर्क – PROJECTIONS
अपने विचारों से ही हम जीवन में आने वाले अनुभव और अपने आसपास के वातावरण का निर्माण करते हैं। आपको यह अनुभव होगा। चीजों को पाने की जिद छोड़ कर उस चीज के बारे में और जानकारी पाकर अपने अंदर बदलाव लाने की कोशिश करें। आपका अपने प्रति रखा नजरिया, आपकी प्रगति का कारक होगा। काम या पैसों से जुड़े विचारों में बदलाव दिखेगा। आर्थिक व्यवहार को लेकर आत्मविश्वास बना रहेगा।
करियर – करियर में सम्मान बढ़ेगा।
लव – पार्टनर के बारे में ज्यादा ना सोचे खास करके उनके भविष्य के बारे में।
हेल्थ – स्वास्थ्य में सुधार होगा।
- सिंह – STRESS
हर काम में हर व्यक्ति निष्णात नहीं हो सकता। इस बात का ध्यान रखें। आज आपको मानसिक तनाव का सामना करना होगा। यह तनाव आप खुद के लिए बनाई अति उच्च अपेक्षाओं की वजह से होगा। परिवार में आप जितना भी चाहें, लेकिन सभी की चिंता को दूर नहीं कर सकते। अपने प्रिय व्यक्ति का दुःखी ना करने की चाह रखना जायज बात है। लेकिन, कुछ अनुभव से गुजर कर ही वह अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। यह भी याद रखना होगा।
करियर – काम को सीखना थोड़ा कठिन लगेगा।
लव – पार्टनर के साथ भूतकाल में हुई चर्चा के बारे में अधिक ना सोचें।
हेल्थ – डिहाइड्रेशन की तकलीफ हो सकती है ।
- कन्या – MIND
आपके अंदर विविध गुणों से भरा कलाकार है, लेकिन अपनी कला को हॉबी के तौर पर रखना है या उसी में करियर संबंधित कुछ करना है। यह विचार परेशान कर सकता है। अपनी कला में करियर को लेकर कुछ कदम आप उठा सकते हैं। हर कला को करियर का रूप देने की जिद न रखें। परिवार के साथ आज विचारों की सहमति नहीं होगी। अपने गुस्से पर काबू करना, सीखें ।
करियर – तंत्र ज्ञान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा होगा।
लव – पार्टनर्स के विचार नहीं मिलेंगे।
हेल्थ – तनाव की वजह से नींद पर असर होगा।
- तुला – LAZINESS
अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए सही समय की और प्रतीक्षा ना करें। अपने आसपास अपने लक्ष्य से जुड़े लोग या जिनको कुछ कर दिखाने की चाह है, ऐसे ही लोग रखें। आप पर संगत का गलत असर पड़ रहा है। योजना आप ठीक तरह से बनाते हैं, लेकिन उस पर अमल करते समय प्रेरणा की राह देखकर वक्त जाया कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव दिखेगा। आपके हर निर्णय में परिवार का साथ होगा।
करियर – करियर में आई स्थिरता आपकी प्रगति रोक रही है।
लव – वैवाहिक जीवन सुखी होगा।
हेल्थ – आलस से दूर रहें।
- वृश्चिक – COMPROMISE
पारिवारिक समस्याओं का हल मिलेगा। मित्र से हुए मनमुटाव को दूर करने का प्रयास सफल होगा। आपके बारे में हुई गलतफहमी दूर होगी। अविवाहित लोग अपने निर्णय सोच समझ कर लें। यदि आप पारिवारिक व्यापार से जुड़े हैं, तो उसमें आज नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर के सदस्य के स्वास्थ्य पर अधिक पैसा खर्च होगा। परिवार से जुड़े निर्णय में आप सहमत ना होते हुए भी सहयोग देंगे।
करियर – काम की जगह महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।
लव – पार्टनर्स में तालमेल बहुत कोशिशों के बाद बना रहेगा।
हेल्थ – बीपी का ध्यान रखें।
- धनु – FRIENDLINESS
काफी समय के बाद आपको मनचाहे फल की प्राप्ति हो रही है। यह बात का आनंद होगा। परिवार के साथ अच्छा संवाद बना रहेगा। पुरानी झगड़ों को भुलाकर परिवार के साथ संबंध अच्छे बनाने का प्रयास आपकी तरफ से और परिवार की तरफ से भी होगा। काम को लेकर मानसिक संतुलन बनाए रखें। किसी एक ही व्यक्ति पर निर्भर रहना काम की प्रगति में रोक ला सकता है।
करियर – भागीदारी के काम में उत्तम प्रगति होगी। भागीदार का पूरा साथ मिलेगा।
लव – प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी चिंता सताएगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- मकर – LETTING GO
अपने संयम पर काम करने की अत्यंत आवश्यकता है। निजी व्यक्ति ने कही बात का अलग मतलब निकाल कर गलतफहमी बढ़ सकती है, सतर्क रहें। जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं। गर्म चीज या आग से बचे रहें। वाहन का भी प्रयोग संभलकर करें। मन के खिलाफ हुई बातों से अहंकार को बढ़ने ना दें।
करियर – काम में विशेष प्रगति या अधोगति भी नहीं होगी।
लव – विवाहित लोग एक दूसरे की परिस्थिति समझने की कोशिश करें।
हेल्थ – पेट दर्द का सामना हो सकता है।
- कुंभ – THE SOURCE
काम में बाधा डालने वाले प्रलोभन हो से दूर रहें। परिवार से जुड़े काम में हुई लापरवाही से समस्या जटिल हो सकती है। आर्थिक व्यवहार से जुड़े निर्णय पिता के अनुमति से ही लें। किसी भी बात को जल्दबाजी में समझाने का प्रयत्न सफल होगा। परिवार के बुजुर्गों की नाराजगी रहेगी। परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए झूठ का सहारा ना लें, पकड़े जाने की आशंका है। सोने की वस्तु का इस्तेमाल ऊर्जा में बदलाव ला सकता है।
करियर – व्यापारी वर्ग के लिए कठिन दिन रहेगा।
लव – परिवार के सदस्य की वजह से वैवाहिक जीवन में अस्थिरता होगी।
हेल्थ – सेहत से जुड़ी छोटी मोटी तकलीफ रहेगी।
- मीन – SUPRESSION
जिन बातों से और भावनाओं से आप दूर भाग रहे थे, आज उन्हीं बातों का और भावनाओं का सामना करना पड़ेगा। पुराना कर्जा मानसिक तनाव और रिश्तो में कड़वाहट ला सकता है। डर के प्रभाव में आकर निर्णय आज शाम 4 के बाद मानसिक परिस्थिति ठीक रहेगी। आपके निजी रिश्ते और मित्र परिवार को परखने की सख्त जरूरत है। आपके बारे में गलत बात निजी व्यक्ति द्वारा फैलाई जा रही है।
करियर – काम से जुड़ा तनाव धीरे-धीरे कम होगा।
लव – प्रेम संबंधों में ज्यादा ना उलझें।
हेल्थ – पेन किलर से शारीरिक तकलीफ में राहत मिलेगी। लेकिन, समस्या को और गंभीर बना सकता है।