बाजार में कारोबार में बिकवाली बढ़ी है। बीएसई 146 अंक नीचे 37,888.42 पर और निफ्टी 43 अंक नीचे 11,207.75 के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले सुबह बीएसई 166.57 अंक ऊपर 38,200.71 पर और निफ्टी 79.55 अंक ऊपर 11,301.75 पर खुला था। बाजार में ऑटो, मेटल और सरकारी बैंकिंग शेयरों में गिरावट है। बीएसई में रूट मोबाइल का शेयर 7 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।
जी एंटरटेनमेंट का शेयर 5 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। इसके अलावा गेल और अदानी पोर्ट के शेयरों में 4-4 फीसदी तक की गिरावट है। इसके निफ्टी में बढ़ने वाले शेयरों में आईटी और फार्मा स्टॉक्स शामिल हैं। इसमें टीसीएस और सिप्ला के शेयर में 2-2 फीसदी की बढ़त है। लगातार दो दिनों से बाजार में गिरावट के चलते मार्केट कैप 159 लाख करोड़ रु. से 6 लाख करोड़ रु. घटकर 153 लाख करोड़ रु. हो गया है।
सोमवार को घरेलू मार्केट का हाल
सोमवार को बीएसई 811.68 अंक नीचे 38,034.14 पर और निफ्टी 282.75 अंकों की गिरावट के साथ 11,222.20 पर बंद हुआ था। कोरोना के बढ़ते प्रकोप और यूरोपीयन देशों में दोबारा लॉकडाउन की खबर से बाजार में दूसरे हाफ के बाद भारी बिकवाली रही । इससे पहले शुक्रवार को भी ग्लोबल मार्केट में बिकवाली रही, जिससे घरेलू बाजार पर दबाव बना। कल बाजार में सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांकों में निफ्टी मेटल, ऑटो, फार्मा इंडेक्स शामिल रहे। निफ्टी में इंडसइंड बैंक का शेयर 9 फीसदी तक नीचे गिरकर बंद हुआ था।

12:47 PM बीएसई 189.50 अंक नीचे 37,844.64 पर और निफ्टी 67.75 अंकों की गिरावट के साथ 11,182.80 पर कारोबार कर रहा है।
11:29 AM बीएसई में रूट मोबाइल के शेयर में 5 फीसदी की बढ़त है।

11:10 AM निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.63 फीसदी की गिरावट है। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट केनरा बैंक के शेयर में है। शेयर 5 फीसदी से नीचे कारोबार कर रहा है।


10:24 AM निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 2.12 फीसदी की गिरावट है। अशोक लेलैंड और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 3-3 फीसदी की गिरावट है।

09:44 AM बीएसई सेक्टोरल इंडेक्स में केवल एक इंडेक्स में बढ़त है।


09:34 AM बीएसई 224.81 अंक नीचे 37,809.33 पर और निफ्टी 80.25 अंक नीचे 11,170.30 पर कारोबार कर रहा है।

09:31 AM निफ्टी 50 में 64 अंकों से ज्यादा की गिरावट है। इसमें सबसे ज्यादा अदानी पोर्ट के शेयर में 6 फीसदी की गिरावट है।

09:27 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 7 में बढ़त है। एचसीएल टेक का शेयर 2 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:15 AM बीएसई 166.57 अंक ऊपर 38,200.71 पर और निफ्टी 79.55 अंक ऊपर 11,301.75 के स्तर पर खुला।
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल
