बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 65.66 अंक नीचे 37,668.42 पर और निफ्टी 21.80 अंकों की गिरावट के साथ 11,131.85 पर बंद हुआ। बाजार में मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली रही। सुबह बीएसई 390.86 अंक ऊपर 38,124.94 पर और निफ्टी 105 अंक ऊपर 11,258.75 के स्तर पर खुला था।
एसपी ग्रुप और टाटा समूह में अलगाव की खबर के चलते टीसीएस का शेयर 2 फीसदी और टाटा स्टील का शेयर 3 फीसदी नीचे बंद हुआ। निफ्टी में भारती एयरटेल और भारती इंफ्राटेल का शेयर 8-8 फीसदी नीचे गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा जी एंटरटेनमेंट का शेयर 3 फीसदी नीचे बंद हुआ। आज बढ़ने वाले शेयरों में रियल्टी, बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर के स्टॉक्स शामिल रहें। एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में क्रमश: 2 और 1 फीसदी की बढ़त रही। इसके अलावा एचयूएल और गेल के शेयरों में 1-1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई में रूट मोबाइल का शेयर 20 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ।
आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | बढ़त (%) |
एक्सिस बैंक | 422.00 | 2.43 |
कोल इंडिया | 122.40 | 2.38 |
गेल | 85.60 | 1.72 |
एचडीएफसी बैंक | 1,048.95 | 1.31 |
हिंदुस्तान युनिलिवर | 2,052.50 | 1.27 |
आज के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | गिरावट (%) |
भारती इंफ्राटेल | 165.50 | 8.26 |
भारती एयरटेल | 432.50 | 8.16 |
टाटा स्टील | 361.15 | 3.47 |
जी एंटरटेनमेंट | 190.70 | 3.25 |
इंडसइंड बैंक | 527.95 | 2.95 |
बीएसई पर करीब 50 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 152 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,796 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,216 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,418 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 98 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 66 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 199 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 315 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
मंगलवार को घरेलू बाजार का हाल
मंगलवार को बीएसई 300.06 अंक नीचे 37,734.08 पर और निफ्टी 96.90 अंकों की गिरावट के साथ 11,153.65 पर बंद हुआ था। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते कल बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। दो दिनों की लगातार गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के टोटल मार्केट कैप में भी 6 लाख करोड़ रु. घटकर 153 लाख करोड़ रु. के स्तर पर आ गया था। मंगलवार को घरेलू मार्केट में आईटी और फार्मा शेयरों को छोड़ बाकी सभी सेक्टर्स में बिकवाली रही । जी एंटरटेनमेंट का शेयर 6 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुआ था। इसके अलावा अदानी पोर्ट और भारती इंफ्राटेल के शेयरों में भी 4-4 फीसदी की गिरावट रही थी।
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.52 फीसदी बढ़त के साथ 140.48 अंक ऊपर 27,288.20 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 1.88 फीसदी की बढ़त के साथ 206.15 अंक ऊपर 11,186.40 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.06 फीसदी बढ़त के साथ 34.51 पॉइंट ऊपर 3,315.57 पर बंद हुआ था। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट हल्की बढ़त के साथ 3,275 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा यूके, जर्मनी और रूस का बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ था।

क्लोजिंग बेल: बीएसई 65.66 अंक नीचे 37,668.42 पर और निफ्टी 21.80 अंकों की गिरावट के साथ 11,131.85 पर बंद हुआ।
03:01 PM बीएसई 103 अंक नीचे 37,631.08 पर और निफ्टी 19.40 अंक नीचे 11,134.25 पर कारोबार कर रहा है।
02:59 PM एमसीएक्स पर सोना 0.86 फीसदी नीचे 49,949 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
02:57 PM निफ्टी फार्मा इंडेक्स में1 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है। ऑरो फार्मा का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है।

02:56 PM बीएसई पॉवर इंडेक्स में शामिल 14 में 10 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 4 में बढ़त है। अदानी ग्रीन का शेयर 5 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

02:11 PM बीएसई सेंसेक्स 353.41 अंक नीचे 37,380.67 पर और निफ्टी 113.25 अंक नीचे 11,039.80 पर कारोबार कर रहा है।
01:00 PM सरकारी बैंकिंग शेयरों में आज बिकवाली है। पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.15 नीचे कारोबार कर रहा है।

12:46 PM बीएसई ऑयल एंड गैस सेक्टर में शामिल 10 में से 9 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है । इसमें एकमात्र रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में हल्की बढ़त है।


12:42 PM बीएसई मेटल में शामिल 10 में 6 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। जिंदल स्टील के शेयर में 5.70 फीसदी की गिरावट है।

12:08 PM रूट मोबाइल का शेयर बीएसई में 14.61 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

11:32 AM निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1 फीसदी ऊपर है।

10:20 AM रिलायंस रिटेल वेंचर्स में अमेरिकी कंपनी केकेआर के 5,550 करोड़ रु. के निवेश की खबर का असर है। शेयर में 2 फीसदी तक की बढ़त है।

10:15 AM बीएसई 156.31 अंक ऊपर 37,890.39 पर और निफ्टी 44.85 अंक ऊपर 11,198.50 पर कारोबार कर रहा है।

10:13 AM निफ्टी के टॉप लूजर स्टॉक्स ; भारती एयरटेल के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

10:10 AM निफ्टी के टॉप गेनर स्टॉक्स ; एशियन पेंट्स और इंफोसिस के शेयर में 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है

09:43 AM 6 बीएसई सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है।


09:41 AM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.41 फीसदी की बढ़त है। एसपी ग्रुप और टाटा समूह की खबर का असर टीसीएस पर पड़ा है। शेयर 1 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है।


09:28 AM बीएसई में शामिल 30 में 21 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 9 में गिरावट है। रिलायंस के शेयर में 2.30 फीसदी की बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 390.86 अंक ऊपर 38,124.94 पर और निफ्टी 105 अंक ऊपर 11,258.75 के स्तर पर खुला।
मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल
