रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का बुधवार को कोरोना की वजह से निधन हो गया। 65 साल के अंगड़ी को 11 सितंबर को कोरोना हुआ था। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम से लोकसभा सदस्य थे। गुरुवार को उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन के चलते गुरुवार को दिल्ली के ऑफिसों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
पॉजिटिव पाए जाने के बाद अंगड़ी ने ट्वीट किया था- मैं कोरोना जांच के बाद संक्रमित पाया गया हूं। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह मान रहा हूं। मैं बीते दिनों मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी तरह का लक्षण नजर आने पर जांच करवाएं।
मोदी सरकार के पहले मंत्री जिनकी कोरोना से जान गई
वे मंत्रिमंडल के पहले सदस्य हैं, जिनकी कोरोना से जान गई है। सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम निर्वाचन क्षेत्र से चार बार लोकसभा सांसद रहे हैं। वे 2004, 2009, 2014 और 2019 में चुने गए थे। बेलगाम के कोप्पा गांव में जन्मे सुरेश अंगड़ी ने जिले के राजा लखमगौदा लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली थी।
कोरोना से जान गंवाने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद
वे संक्रमण से जान गंवाने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं। इससे पहले राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती की संक्रमण की वजह से मौत हुई थी। मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, आयुष मंत्री श्रीपद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी संक्रमित हो चुके हैं।
मोदी ने दुख जताया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- सुरेश अंगड़ी असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत की थी। वे समर्पित सांसद और प्रभावशाली मंत्री थे।
Shri Suresh Angadi was an exceptional Karyakarta, who worked hard to make the Party strong in Karnataka. He was a dedicated MP and effective Minister, admired across the spectrum. His demise is saddening. My thoughts are with his family and friends in this sad hour. Om Shanti. pic.twitter.com/2QDHQe0Pmj
— Narendra Modi (@narendramodi) September 23, 2020
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- मैं हमेशा मुस्कुराते रहने वाले अंगड़ी जी को याद करता हूं। उनके बार में यह दुखद समाचार सुनकर काफी दुख हुआ।
I remember the ever smiling Angadi-ji. Very pained at hearing this sad news. https://t.co/BtZ2bUXmqe
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 23, 2020
राष्ट्रपति ने कहा- सांसद अंगड़ी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं
केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद श्री सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। यह जन-सेवा के क्षेत्र की, विशेष रूप से कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि है। मेरी शोक-संवेदना उनके शोकाकुल परिवार, सहकर्मियों और असंख्य सहयोगियों के साथ है।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 23, 2020
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- वे बिना स्वार्थ के सेवा करने के लिए याद रखे जाएंगे
Deeply pained to learn about the passing away of MoS Railways and senior BJP leader from Karnataka, Shri Suresh Angadi ji. He will always be remembered for his selfless service to the nation and party. My deepest condolences are with his family. Om Shanti Shanti Shanti
— Amit Shah (@AmitShah) September 23, 2020
ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को प्रोत्साहित करने में अद्वितीय योगदान रहा: लोकसभा अध्यक्ष
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश अंगड़ी जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। कार्य के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले सुरेश जी का वंचित वर्गों के कल्याण, जनसेवा तथा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को प्रोत्साहित करने में अद्वितीय योगदान रहा। शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना। pic.twitter.com/UfE6xXEBGi
— Om Birla (@ombirlakota) September 23, 2020
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- उनके निधन से हतप्रभ
रेल राज्यमंत्री श्री सुरेश अँगड़ी जी कर्नाटक से लगातार चार बार के सांसद रहे तथा बेहद समर्पित व लोकप्रिय जननेता थे।उनका आकस्मिक निधन की घटना हतप्रभ करने वाली है। एक लोकप्रिय जनसेवक का युं जाना समूचे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें। pic.twitter.com/6eUAEpOnzZ
— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) September 23, 2020
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें