सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ खुले। डाउ जोंस 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 188 अंक नीचे खुला। नैस्डैक 2.34 फीसदी की गिरावट के साथ 254 अंक नीचे और एसएंडपी 1.42 फीसदी की गिरावट के साथ 46 अंक नीचे खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 27362, नैस्डैक 11151 और एसएंडपी 3345 अंक पर कारोबार कर रहे थे।
सोमवार को चीन को छोड़कर दुनियाभर के प्रमुख बाजारों में गिरावट का माहौल रहा। चीन का शंघाई कम्पोसिट 1 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ जबकि जापान का नेक्कई 307 अंक, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सैंग 240 अंक, भारत का निफ्टी 177 अंक और कोरिया का कोप्सी 29 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, इस समय मैक्सिको का IPC, यूके का FTSE, फ्रांस का CAC, जर्मनी का DAX, और रूस का MICEX बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।


शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था डाउ जोंस
शुक्रवार को डाउ जोंस 1.34 फीसदी यानी 358 अंक की बढ़त के साथ 27174 अंक पर बंद हुआ था। नैस्डैक 2.34 फीसदी यानी 254 अंक की बढ़त के साथ 11151 अंक पर और एसएंडपी 1.60 फीसदी यानी 51 अंक की बढ़त के साथ 3298 अंक पर बंद हुआ था।

अमेरिका: कोरोना से मौतों का आंकड़ा दो लाख 9 हजार के पार

- worldometers वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख 21 हजार 465 पर पहुंच गया। देश में अब तक 2 लाख 09 हजार 454 मौतें हो चुकी हैं जबकि 45 लाख 60 हजार 742 लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 3 करोड़ 33 लाख 47 हजार 857 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 2 करोड़ 46 लाख 57 हजार 264 मरीज ठीक हो चुके हैं। 10 लाख 3 हजार 4 लोगों की मौत हो चुकी है।
- अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, 1918-19 में इंफ्लूएंजा से दुनिया में 50 करोड़ लोग संक्रमित हुए थे। उस वक्त दुनिया की एक तिहाई आबादी संक्रमित हो गई थी।
बढ़त के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार

- सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 592.97 अंक ऊपर 37,981.63 पर और निफ्टी 177.30 अंकों की बढ़त के साथ 11,227.55 पर बंद हुआ। बाजार में ऑटो, बैंकिंग और मेटल स्टॉक्स में तेजी रही। टाटा मोटर्स के शेयर में 4 फीसदी और इंडसइंड बैंक के शेयर में 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए।
- बजाज फाइनेंस का शेयर भी 6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा सरकारी कंपनी ओएनजीसी का शेयर 4 फीसदी और एक्सिस बैंक के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ बंद हुआ है। आज आईटी शेयरों पर ज्यादा दबाव रहा। इसमें इंफोसिस और विप्रो के शेयरों में हल्की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सुबह बीएसई 367.59 अंक ऊपर 37,756.25 पर और निफ्टी 90 अंक ऊपर 11,140.85 के स्तर पर खुला था।
- बीते सप्ताह लगातार 6 दिनों से बाजार में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को थमा। बीएसई 835.06 अंक ऊपर 37,388.66 पर और निफ्टी 244.70 अंकों की बढ़त के साथ 11,050.25 पर बंद हुआ था। इसमें ऑटो, आईटी और मेटल स्टॉक्स के शेयरों में शानदार खरीदारी देखने को मिली थी। आईटी स्टॉक्स एचसीएल टेक का शेयर 5 फीसदी और फार्मा शेयर सिप्ला का शेयर भी 5 फीसदी ऊपर बंद हुए थे। शुक्रवार को बाजार में 70 फीसदी में बढ़त देखने को मिला था।