मुकेश अंबानी पिछले 6 महीने से हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। वह भी ऐसे समय में जब कोरोना की वजह से आर्थिक गतिविधियां ठप रही हैं। यह जानकारी हुरुन इंडिया और आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड ने जारी रिपोर्ट में दी है। आज आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2020 के नौवें संस्करण को जारी किया गया। यह सूची भारत के सबसे धनी व्यक्तियों को 31 अगस्त 2020 तक 1,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक की संपत्ति के रूप में संकलित करती है।
9 वें साल लगातार पहले स्थान पर अंबानी
इस लिस्ट में भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 9वें साल टाॅप पोजीशन बनाए हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल आय 6,58,400 करोड़ रुपए है। पिछले 12 महीनों में उनकी कुल संपत्ति में 73% की वृद्धि हुई है। हुरुन इंडिया सूची में 31 अगस्त, 2020 तक 1,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक की संपत्ति वाले देश के सबसे अमीर व्यक्तियों का नाम है। 2020 के एडिशन में 828 भारतीय शामिल थे।
अंबानी ने प्रति घंटे की 90 करोड रुपए की कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक, 63 साल अंबानी ने लॉकडाउन के दौरान यानी मार्च से अगस्त तक के बीच में हर घंटे 90 करोड रुपए के हिसाब से कमाई की है। वर्तमान में अंबानी एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया का चौथा सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
अंबानी के बाद हिंदुजा बदर्स दूसरे पायदान पर
लंदन स्थित हिंदुजा बंधुओं (एसपी हिंदुजा, अपने तीन भाइयों के साथ) ने 1,43,700 करोड़ रुपए की संयुक्त संपत्ति के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इनकी कुल संपत्ति 1,43,700 करोड़ बताई गई है। वहीं लिस्ट में तीसरे स्थान पर 1,41,700 करोड़ की संपत्ति के साथ HCL- संस्थापक शिव नादर हैं। उसके बाद चौथे स्थान पर गौतम अदानी और परिवार और पांचवें स्थान पर अजीम प्रेमजी हैं।
राधाकिशन दमानी को मिली जगह
एवेन्यू सुपरमार्ट्स के संस्थापक राधाकिशन दमानी को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 के टॉप 10 सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में सातवें स्थान पर जगह मिली है। टॉप 10 की सूची में अन्य नामों में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस एस पूनावाला, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक, सन फार्मा के दिलीप शांघवी और शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के साइरस पलोनजी मिस्त्री और शापूर पल्लोनजी मिस्त्री शामिल हैं।