अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कोरोना संक्रमित होने की खबर से तेल की कीमतें नीचे गिरीं, ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोरोना की खबर से शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत 2 फीसदी तक नीचे फिसल गई। जबकि उम्मीद से कम राहत पैकेज की घोषणा के बाद कच्चे तेल की मांग में गिरावट आई है। खबर का असर अमेरिकी शेयर बाजार पर भी पड़ा है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

कोरोना संक्रमण की खबर के बाद ब्रेंट क्रूड 78 सेंट नीचे फिसल गया। 05.16 बजे (अमेरिकी समय) तक ब्रेंट क्रूड 1.9 फीसदी नीचे 40.53 डॉलर प्रति बैरल और यूएस ऑयल 2 फीसदी नीचे 37.93 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। इस हफ्ते यूएस ऑयल की कीमत 5 फीसदी से ज्यादा नीचे गिरी है। जबकि ब्रेंट क्रूड भी 4 प्रतिशत नीचे आ गई है। दोनों की कीमतों में गिरावट का यह लगातार दूसरा हफ्ता है।

वैश्विक बाजारों में भी गिरावट

खबर का असर शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट पर भी देखने को मिला और अमेरिकी बाजार डाउ फ्यूचर 445 अंक (1.6%) नीचे गिर गया। एसएंडपी 500 और नैस्डेक में भी क्रमश: 1.7% और 2.3% की गिरावट देखने को मिली। जबकि जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.7 फीसदी नीचे गिरा था।

ट्वीट से दी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पत्नी मेलानिया ट्रम्प कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद ट्रम्प में ट्विटर पर दी। इससे पहले गुरुवार को ट्रम्प की शीर्ष सलाहकार होप हिक्स को कोरोना संक्रमण पाया गया था।

दुनियाभर में कोरोना का हाल

दुनियाभर में कोरोना के कुल मामले 3.45 करोड़ के पार जा चुकी है। इसमें मरने वालों की 10 लाख के पार हो गई है। अमेरिका में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 75 लाख के करीब पहुंचने वाली है। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 2.12 लाख हो गई है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले अमेरिका में ही हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर भारत का नंबर आता है, जहां कोरोना के कुल मामले 64 लाख के करीब पहुंच गई है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


US futures and global markets down, Trump tests positive news