देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सोमवार को 9 लाख के पार कर गया। अब तक 9 लाख 4 हजार 225 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 5 लाख 69 हजार 753 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 3 लाख 10 हजार 377 लोगों का इलाज चल रहा है। 23 हजार 711 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
राहत की बात है कि देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। अब तक 63.02% मरीज ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 19 राज्यों में देश की औसत रिकवरी रेट यानी 63.02% से भी ज्यादा रफ्तार से मरीज ठीक हो रहे हैं। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, तमिलनाडु, गुजरात जैसे प्रदेश शामिल हैं।
इससे बड़ी राहत की बात है कि देश की औसत मृत्यु दर के मुकाबले देश के 30 राज्यों में कम लोगों ने जान गंवाई है। देश में औसत मृत्यु दर 2.64% है।
हर 10 लाख की आबादी में 8555 लोगों की जांच हो रही
देश में कोरोना की टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है। अब हर दिन 3 लाख के करीब लोगों की जांच होती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हर 10 लाख की आबादी में 8555 लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। इसके लिए देश में 1200 लैब स्थापित किए जा चुके हैं।

LIVE UPDATES :
- रेल भवन 14 और 15 जुलाई को बंद रहेगा : संक्रमणके मामले सामने आने के बादभारतीय रेलवे का मुख्यालय रेल भवन को14 और 15 जुलाई को बंद रखने का फैसला लिया गया है।सोमवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।
-
सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत : कुलगाम में तैनात सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही सीआरपीएफ में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: राज्य में 24 घंटे में 431 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यहां संक्रमितों की संख्या 17632 हो गई है। भोपाल में रविवार को 95 मरीज मिले। शहर में बढ़ते केसों को देखते हुए फिर से टोटल लॉकडाउन की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर प्रशासन की एक-दो दिन में बैठक हो सकती है।

महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7827 नए मामले सामने आए और 173 मौतें हुईं हैं। मुंबई में कोरोना के 1263 मामले सामने आए, 1,441 ठीक हुए और 44 मौतें हुईं। यहां राजभवन के 18 कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। उधर, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

उत्तरप्रदेश: राज्य में बीते 24 घंटे में 1388 नए मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले सबसे ज्यादा 1403 मरीज शनिवार को मिले थे। इस महीने सिर्फ 12 दिनों में ही 13172 नए रोगी मिल चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 23334 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

राजस्थान: राज्य में सोमवार को 95 केस आए। 133 मरीज ठीक हुए।सबसे ज्यादा 39 संक्रमित जयपुर में बढ़े। इससे पहले रविवार को644 संक्रमित बढ़े थे। 7 की मौत हुई थी। राज्यमें इस महीने हर रोज औसतन 400 से 500 मामले सामने आ रहे हैं। यहां सबसे ज्यादा 3911 केस जयपुर में सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 970 एक्टिव केस जोधपुर में हैं।सबसे ज्यादा 173 मौतें जयपुर में हुई हैं।

बिहार: राज्य में पहली बार एक दिन में 1266 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के सरकारी आवास के गार्ड समेत 3 कर्मचारी और पटना हाईकोर्ट के 19 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। 7 संक्रमित की मौत हो गई। 962 लोग ठीक हुए। अब तक कुल 11 हजार 953 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं। अभी 4226 एक्टिव केस हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें