बीएसफ जवान ने की थी महिला पुलिस कांस्टेबल की हत्या, अरेस्ट

पालम इलाके में दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल प्रीति बेनीवाल के हत्यारोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। उसे द्वारका एरिया से पकड़ा गया, वह अपने वकील से मिलने जा रहा था। आरोपी की पहचान 27 साल के नरेश के तौर पर हुई। मूलरूप से अलवर राजस्थान का रहने वाला आरोपी बीएसएफ में कांस्टेबल है। वह शादीशुदा है, इसके बाद भी वह इस महिला के साथ रिलेशनशिप में था। आरोपी को कांस्टेबल पर शक था वह किसी दूसरे युवक के साथ रिलेशन में है।

इस बात को लेकर हुए झगड़े के दौरान उसने अपना आपा खो दिया और महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया था। डीसीपी साउथ वेस्ट देवेंद्र आर्या ने बताया जांच में उसके साथ रहने वाला एक युवक गायब मिला, जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू की। प्रीति का मोबाइल भी गायब था। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी नरेश को द्वारका एरिया से पकड़ा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today