गुरुवार का मूलांक 7 और भाग्यांक 9 है, अच्छे अवसर को नौकरी में बदल सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा

गुरुवार, 16 जुलाई का मूलांक 7, भाग्यांक 9, दिन अंक 3, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति और अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 9 की अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति और अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है।

अंक 1- अच्छे अवसर को नौकरी बदलना चाहते हैं तो आगे बढ़िए। साक्षात्कार के मामले में हिसाब-किताब पक्ष का रह सकता है। मन प्रसन्न रह सकता है।

क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 2- सरकारी अधिकारी संभलकर रहें। प्रॉपर्टी डीलर घाटे में रह सकते हैं। परिवार की तरफ विशेष ध्यान दें।

क्या करें- देवी अर्गला स्तोत्र का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 3- मेहनत से बड़ा काम बनने का सुख मिल सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का साथ मिल सकता है। भारी भोजन से बचें।

क्या करें- बटुक भैरव के नाम जपें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 4- साझेदार के साथ विवाद से बचें। अदालती मामला विपरीत जा सकता है। पुरानी चोट फिर सिर उठा सकती है।

क्या करें- अनाथालय में भोजन के लिए आर्थिक भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 5- सारी दुनिया आपके लिए नहीं बनी है, यह अच्छी तरह समझ लें। माइंस इंजीनियरों को झटका लग सकता है। अपने मन की दौड़ पर काबू रखें।

क्या करें- शनिदेव को काले कपड़े में काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- मोटिवेशनल स्पीकर्स के लिए समय कृपालु सिद्ध हो सकता है। धन का आना चेहरे पर मुस्कान ला देगा। मित्रों का साथ सुख दे सकता है।

क्या करें- किन्नर को श्रृंगार सामग्री भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 7- राजनेताओं के करियर में तगड़ी उठापटक हो सकती है। सिरदर्द कष्ट दे सकता है। अपने ही लोग दुख दे सकते हैं।

क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य देकर वह जल माथे पर लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 8- कॉल सेंटर कार्मिकों को अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा। महिला राजनेता ओं को निजता की सुरक्षा पर अधिक पर बल देना चाहिए। गोपनीयता को लेकर पूर्ण सजग रहें। नाक की हड्डी में दर्द रह सकता है।

क्या करें- देवी कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 9- वरिष्ठ डॉक्टरों को विशेष लाभकारी स्थिति रह सकती है। फार्मा कंपनियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। पेट खराब रह सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान को गुलाब के फूल की माला चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Thursday, 16 july numerology, ank rashifal, guruwar ka rashifal, daily rashifal, aaj ka rashifal, ank jyotish