रविवार, 26 जुलाई का मूलांक 8, भाग्यांक 1, दिन अंक 1, 4, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार को अंक 1, 4 की अंक 8 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति और अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। अंक 2, 7 की अंक 1, 4 के साथ प्रबल मित्र युति और परस्पर विरोधी युति बनी है। अंक 8 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 26 जुलाई का दिन…
अंक 1- ट्रेवल-टूरिज्म से संबंधित काम करने वाले लोगों को लाभ हो सकता है। ठेकेदारों को लाभ हो सकता है। चोट को लेकर सावधान रहें।
क्या करें- हनुमत स्तवन का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 2- संतान को लेकर चिंता रह सकती है। सफलता कम रहने से खिन्नता रह सकती है। एकाग्रता बनाए रखें।
क्या करें- भांजे-भांजी को भेंट दें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 3- बैंकिंग से संबंधित लोगों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। कोई विशेष काम पूरा हो सकता है। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें।
क्या करें- भैरव बाबा को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 4- कामकाजी महिलाओं को सहकर्मियों का व्यवहार दुखी कर सकता है। जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें। पेट का स्वास्थ्य संभालें।
क्या करें- अनाथालय में भोजन दें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 5- इंजीनियरों को करियर में लाभ मिल सकता है। घर या ऑफिस संबंधी फेरबदल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। स्थानीय यात्रा हो सकती है।
क्या करें- शनिदेव को काले कपड़े में काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 6- मध्यस्थता वाले मामले में सफलता मिल सकती है। कोई वित्तीय मामला आगे बढ़ सकता है। सांस संबंधी समस्या हो सकती है।
क्या करें- किसी कन्या को आर्थिक भेंट दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 7- प्रयास इच्छित रूप में ढलते देख मन प्रसन्न रह सकता है। साक्षात्कार का परिणाम अनुकूल रह सकता है। लोग आपकी बातों को समझेंगे।
क्या करें- सूर्य मंत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 8- नौकरी बदलने के मामले में अभी आगे न बढ़ें, रुकें। पिता के साथ तालमेल संभालें। सिरदर्द रह सकता है।
क्या करें- देवी कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 9- बाजार में किया निवेश लाभ दे सकता है। विदेश से संबंधित अनुकूलता रह सकती है। काम संबंधी भागादौड़ी की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- गणेश भगवान के सामने देसीघी का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा