इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मुंबई ने GATE परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) का आयोजन 5 से 7 फरवरी, 2021 और 12 से 13 फरवरी, 2021 को आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही इस साल इंस्टीट्यूट ने स्टूडेंट्स की सुविधा के मद्देनजर कुछ बदलाव किए हैं। इस साल GATE परीक्षा के 2021 संस्करण में दो नए विषयों की शुरूआत और पात्रता मानदंड में छूट जैसे अन्य बदलाव शामिल होंगे।
दो नए विषयों की शुरूआत
परीक्षा में पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग व मानविकी और सामाजिक विज्ञान नाम के दो नए विषय जोड़े जाएंगे। इसके बाद अब विषयों की कुल संख्या बढ़कर 27 हो गई है। GATE 2021 के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स अब दो विषय के पेपर भी चुन सकते हैं। आवेदन और नए GATE 2021 अपडेट जैसी ज्यादा जानकारियां ऑफिशियल वेबसाइट https://gate.iitb.ac.in पर उपलब्ध है।
पात्रता मानदंड में छूट
परीक्षा के नए पात्रता मानदंड के मुताबिक, अब ग्रेजुएशन के तीसरे साल के स्टूडेंट्स भी गेट के लिए पात्र होंगे। इंजीनियरिंग या विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए शिमला से हुआनमैन रिसोर्स डेवलपमेंट या MHRD की छात्रवृत्ति से GATE का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन देश भर में आठ क्षेत्रों में किया जाता है।
संयुक्त रूप से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बैंगलोर और सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास और रुड़की) में किया जाता है। इससे पहले GATE 2020 का आयोजन IIT दिल्ली द्वारा 1, 2, 8 और 9.फरवरी को किया गया था। इसके बाद अब IIT मुंबई द्वारा GATE 2021 का आयोजन किया जाएगा।