अनुकूल परिस्थितियों वाला, साझेदारी के लिए शुभ और काम का बेहतरीन परिणाम मिलने का है दिन

गुरुवार, 30 जुलाई 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन कई मामलों में राहत भरा रह सकता है। कुछ लोगों को अपने कामों का भरपूर परिणाम मिलने के संकेत हैं। कुछ लोगों को साझेदारी के बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। वहीं, 4 राशियों के लिए समय संघर्ष भरा रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए करियर में अप्रत्याशित सफलता मिलने का समय, वृष राशि वालों के लिए नए लोगों से जुड़ने का हो सकता है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए सकारात्मक सोच रखने का हो सकता है समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष – Kinght of Cups

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिस्थियों वाला है। कार्ड्स का इशारा है कि आप इस दिन को बेकार ना जाने दें। आज की परिस्थितियों का पूरा लाभ लें। करियर के मामले में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलने का संकेत कर रहा है। कोई बहुत समय से अटका हुआ ऑफर आज स्वीकृत हो सकता है, या किसी पुरानी योजना पर काम शुरू हो सकता है। किसी परिचित या मित्र की मदद से आपको बिजनेस का बड़ा मौका मिल सकता है।

  • वृष – Two of Swords

आज का दिन मिलजुल कर काम करने के लिए बहुत भाग्यशाली है। आपको पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं। इन्हें आप आपसी सहमति और कागजी खानापूर्ति के बाद शुरू कर सकते हैं। लोग आपसे जुड़ने के लिए काफी उत्साह दिखाएंगे। किसी भी परिस्थिति में अपने परिजनों या प्रियजनों की अनदेखी ना करें, ये आपके संबंधों की मधुरता के लिए काफी आवश्यक है।

  • मिथुन – Five of Swords

आज आपको अपने कामों के बेहतर परिणाम पाने के लिए कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपमें से कुछ लोगों को दूसरों की मदद भी लेनी पड़ सकती है। आपको सितारों का साथ कम मिलेगा। कुछ मामलों में आपको निराशा भी मिल सकती है। आपको अन्य कामों को साइडलाइन करते हुए अपने मूल काम पर फोकस करना पड़ सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और प्रयासों का आपको पूरा परिणाम मिलेगा।

  • कर्क – The World

आज आपको कई मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है। कुछ लोग आपको अपनी सफलता का श्रेय भी देंगे और आपकी कार्यशैली की प्रशंसा भी करेंगे। कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। अगर कोई बड़ा प्रस्ताव आपको मिल रहा है तो बिना देर किए इसे अपना लें। इससे आपके भविष्य की कई आशंकाओं का समाधान हो सकता है। आपको अपने लोगों के करियर में भी मदद करनी पड़ सकती हैं।

  • सिंह – Strength

आज का दिन आपके लिए परिवार के साथ गुजारने का है। कुछ लोगों के लिए दिन थोड़ा परेशानी भरा भी हो सकता है। आपको कई लोगों से सलाह मिल सकती है। ये आपके भविष्य के लिए अच्छा होगा। कुछ लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। अपने काम में आज इस बात को शामिल रखेंगे तो कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं, साथ ही आपको सरलता से कुछ मामलों में समाधान मिल सकता है।

  • कन्या – The Emperor

आज का दिन आपके लिए कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। किसी मामले में आपको उलझन हो सकती है, जिसे सुलझाने में लगभग पूरा दिन लग सकता है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहना होगा। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको वाहन चलाने और खेल के मैदान में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, एक छोटी चोट लगने की आशंका है।

  • तुला – The Star

आज का दिन आपके लिए कुछ नई संभावनाओं की तलाश करने या कुछ नई योजनाओं पर काम करने का है। आज आपको अपनी क्रिएटिविटी के लिए कोई प्रोत्साहन भी मिल सकता है। आज आपको सितारों का साथ मिल सकता है। इससे आपको लोगों को इम्प्रेस करने में काफी मदद मिल सकती है। आज का दिन किसी छोटी यात्रा का भी है। परिवार या मित्रों के साथ आप आज कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।

  • वृश्चिक – Temperance

आज का दिन आपके लिए थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। कुछ कामों में विलंब या असफलता से आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा सा रह सकता है। कुछ लोगों की बातें आपको चुभ सकती हैं या किसी व्यक्ति के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी भी मामले में आपको गुस्से में या जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। चीजों को सही होने के लिए आप उन्हें समय दें। इससे आपको कुछ चीजों का समाधान स्वतः मिल सकता है।

  • धनु – The Fool

आज आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को थोड़ा टालना पड़ सकता है। आप को कुछ आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना कम हो सकती है। आपको किसी मामले में कोई तकनीकी समस्या को सुलझाने में मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी मामले में तेजी से कोई फैसला ना लें, गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई कदम उठाएं, ये आपके काम के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है।

  • मकर – Three of Pentacles

आज का दिन आपके लिए समय कुछ धन से जुड़े मामलों पर विचार करने का है। आपको अपने लिए नई आर्थिक योजनाएं बनानी होंगी। आपके लिए समय ठीक रहेगा। आपको अपने आसपास के लोगों या कुछ परिचितों से इसके बारे में संकेत मिल सकता है। आज आपको धन लाभ के अवसर भी काफी अच्छे मिल सकते हैं। इस दिन का उपयोग आपको अपनी पूंजी बढ़ाने या पूंजी को सुरक्षित करने में बिताने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।

  • कुंभ – Queen of Wands

आज का दिन आपके लिए अपने काम के मनचाहे परिणाम पाने का है। आपकी कोई बहुत पुरानी ख्वाहिश भी आज पूरी हो सकती है। कुछ लोगों को बिजनेस में कई तरह से लाभ मिल सकता है। आज कई चीजों को एक साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वो लोग जो लंबे समय से एक रिश्ते में हैं, वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। समय आपके अनुकूल है।

  • मीन – The Hermit

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आपको अपने भविष्य को लेकर गंभीरता से विचार करना होगा। परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आ सकता है या आप अपने आसपास की चीजों में काफी परिवर्तन होता महसूस करेंगे। अगर आपको किसी तरह का कन्फ्यूजन हो, तो आप अपने किसी खास मित्र या सलाहकार से इस पर चर्चा कर सकते हैं। ये आपके लिए काफी लाभप्रद रह सकता है, ऐसा कार्ड्स का संकेत है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

thursday rashifal 30 July 2020 daily horoscope in hindi sheelaa m bajaj dainik rashifal rashifal in hindi