दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 71 लाख 79 हजार 092 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 69 लाख 30 हजार 012 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 69 हजार 982 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। ब्राजील के साइंस और टेक्नोलॉजी मंत्री मार्कोस पोटेंस ने गुरुवार को घोषणा की कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट किया- वे बेहतर हैं।
मार्कोस राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो प्रशासन के पांचवें मंत्री हैं, जो पॉजिटिव हैं। इससे पहले इंटरनल सिक्योरिटी मिनिस्ट्री ऑगस्टो हेलनो, माइंस एंड इनर्जी मिनिस्ट्री बेंटो अल्बुकर्क, नारिकता मंत्री गोमेद लॉरेंजोनी और शिक्षा मंत्री मिल्टन रिबेरो पॉजिटिव आए हैं। वहीं, देश में अब तक 90 हजार से ज्यादा जान जा चुकी है, जबकि 25 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 45,68,037 | 1,53,840 | 22,45,044 |
ब्राजील | 25,55,518 | 90,188 | 17,87,419 |
भारत | 15,87,982 | 35,035 | 10,22,565 |
रूस | 8,34,499 | 13,802 | 6,29,655 |
द.अफ्रीका | 4,59,761 | 7,257 | 2,87,313 |
मैक्सिको | 4,08,449 | 45,361 | 2,67,147 |
पेरू | 4,00,683 | 18,612 | 2,80,044 |
चिली | 3,51,575 | 9,278 | 3,24,557 |
स्पेन | 3,29,721 | 28,441 | उपलब्ध नहीं |
ब्रिटेन | 3,01,455 | 45,961 | उपलब्ध नहीं |
दुनिया में कोरोना से 1.71 करोड़ संक्रमित
अपडेट्स
- पेरू में गुरुवार को संक्रमण के मामले चार लाख के पार हो गए। यहां कुल मामले 4 लाख 683 हो गए हैं, जबकि 18 हजार से ज्यादा जान जा चुकी है।
- मैक्सिको में 24 घंटे में 5752 नए मामले मिले हैं। यहां 4 लाख 8 हजार 449 हो गई है। वहीं, 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका: सांसदों को मास्क पहनने के आदेश
अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (संसद का नीचला सदन) की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने अपने सभी सदस्यों और स्टाफ को मास्क पहनने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों को सदन से बाहर निकाल दिया जाएगा।
सदन में अक्सर बिना मास्क के नजर आने वाले टेक्सास रिपब्लिकन लुई गोमर्ट बुधवार को संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। सदस्यों को तभी मास्क उतारने की अनुमति होगी, जब वे सदन में बोल रहे हो। अमेरिका में अब तक तीन डेमोक्रेट और सात रिपब्लिकन संक्रमित हो चुके हैं।

ब्राजील : 90 हजार से ज्यादा ने जान गंवाई
बुधवार रात जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ब्राजील में मरने वालों की संख्या 90 हजार 188 हो गई। शुरुआती दौर में कोरोना को लेकर हर स्तर पर लापरवाही बरती गई। अब इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। हर दिन हजारों टेस्ट किए जा रहे हैं। बुधवार को ही यहां 70 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रपति बोल्सोनारो आज कोरोना को लेकर कुछ नए ऐलान कर सकते हैं।

चीन : 3 नए केस सामने आए
गुरुवार सुबह जारी सरकारी बयान के मुताबिक, चीन में तीन नए मामले सामने आए हैं। ये तीनों वे लोग हैं जो किसी दूसरे देश से चीन पहुंचे। विदेश से आने वाले कुल 2,059 लोग अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने यह जानकारी दी है। चीन सरकार की नजर तीन राज्यों पर ज्यादा है। ये है गुआनडोंग, युन्नान और शांक्शी। इन तीनों ही राज्यों में इम्पोर्टेड केस ज्यादा मिल रहे हैं।

अमेरिका : डेढ़ लाख से ज्यादा की मौत
अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा बुधवार रात 1 लाख 50 हजार 159 हो गया। यह आंकड़ा हेल्थ मिनिस्ट्री और कोरोना टास्क फोर्स की तरफ से जारी किया गया है। कुल संक्रमितों की संख्या भी 45 लाख से ज्यादा हो चुकी है। इस बीच, खबर है कि ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन स्कूल और कॉलेज खोलने के बारे में राज्य सरकारों से बातचीत करने का प्लान बना रही है। इस बारे में औपचारिक जानकारी गुरुवार शाम तक दी जा सकती है।
यूएई : 375 नए मामले
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में महामारी के 375 नए मामले सामने आने से देश में कुल मामलों की संख्या 59,921 हो गई। यूएई के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि नए मरीजों की हालत स्थिर है। उनका इलाज किया जा रहा है। अब तक कुल 53,202 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।
