AYUSH-PG रिजल्ट जारी:21,115 कैंडिडेट्स हुए पास; 6 जुलाई को हुआ था एग्जाम, आयुर्वेद समेत 5 कोर्सेस में मिलेगा दाखिला

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने बुधवार, 31 जुलाई को AYUSH-PG 2024 रिजल्ट जारी कर दिया है। एजेंसी आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी कोर्स में MD, MS और PG डिप्लोमा में एंट्रेंस के लिए ऑल इंडिया आयुष प्रोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेस टेस्ट यानी AIAPGET कराती है। कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/AIAPGET पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 21,115 कैंडिडेट्स पास हुए
AIAPGET परीक्षा 5 अलग-अलग कोर्सेज- आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध, यूनानी और पीजी डिप्लोमा के लिए हुई थी। यह CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम था। AIAPGET परीक्षा में 21,115 कैंडिडेट पास हुए हैं। जिसमें 14,569 आयुर्वेद में, 4,835 होम्योपैथी में, 480 सिद्ध में और 1,231 कैंडिडेट्स यूनानी के हैं। 40,123 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था
AIAPGET एग्जाम के लिए 40,123 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। वहीं, कुल 37,980 एग्जाम में शामिल हुए। यह परीक्षा 6 जुलाई को देश भर के 100 शहरों के 211 एग्जामिनेशन सेंटर्स पर आयोजित की गई थी। यह राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM) और नेशनल होम्योपैथी कमीशन (NHC) की ओर से आयुष मंत्रालय के परामर्श पर AIPGET एग्जाम कंडक्ट कराई जाती है। AYUSH PG रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए यहां क्लिक करें… AYUSH PG एग्जाम 2024 की फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें… 2,525 कैंडिडेट्स ने आंसर-की चैलेंज किया था
NTA ने 16 जुलाई से 18 जुलाई तक आंसर-की और कैंडिडेट को ऑब्जेक्शन मांगे गए थे। इसमें 2525 कैंडिडेट्स ने आंसर-की को चैलेंज किया गया था। इनको एक्सपर्ट के सामने रखा गया था। इसके बाद ही फाइनल आंसर जारी किया गया है। NTA करवाता है आयुष एग्जाम
NTA बॉडी का काम सिर्फ आयुष एग्जाम कंडक्ट करवाना होता है। इसमें शामिल है 26 जुलाई को NEET-UG -2024 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी
इससे पहले NTA ने शुक्रवार, 26 जुलाई को NEET-UG -2024 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया था। इस रिजल्ट से 4.2 लाख स्टूडेंट्स की रैंक बदल गई। वहीं, टॉपर्स की संख्या 61 से घटकर 17 हो गई। ऐसा फिजिक्स के एक सवाल की वजह से हुआ। एग्जाम में इस सवाल के 2 विकल्प सही थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने एक समिति बनाकर इसका एक विकल्प चुनने को कहा था। साथ ही NTA को रिवाइज्ड रिजल्ट जारी करने को कहा था। 4 जून को जारी रिजल्ट में टॉपर्स की संख्या 67 थी। लेकिन ग्रेस मार्क्स विवाद के बाद हुए एग्जाम में 6 टॉपर्स कम हो गए थे। यह परीक्षा 5 मई को देश भर के 571 शहरों में 4,750 सेंटर्स पर हुई थी। 24 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।