बीते दिनों बिग बॉस OTT सीजन-3 से जुड़ा क्लिप वायरल हुआ था। बताया गया कि इस क्लिप में दिख रहे कंटेंस्टेंट अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका मलिक हैं। उस वीडियो क्लिप में दोनों कथित रूप से रोमांस करते दिखाई दिए। इसे लेकर काफी बवाल भी हुआ। मेकर्स का कहना है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे वायरल किया गया है। उन्होंने इसके खिलाफ साइबर क्राइम में कंप्लेन भी दर्ज करा दी है। जियो सिनेमा की तरफ से बकायदा एक स्टेटमेंट भी जारी किया गया है। अब इसे लेकर एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि अरमान और कृतिका भले ही मैरिड हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि वे कैमरे के सामने हैं। अरमान और कृतिका के साथ शो भी निशाने पर आया
बिग बॉस OTT के तीसरे सीजन के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट अरमान मलिक अपनी पत्नी और साथी कंटेस्टेंट के साथ रोमांस करते नजर आए। हालांकि इसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो लोग आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। उस वीडियो में किसी का चेहरा तो नहीं दिखा लेकिन कुछ लोगों ने इसे अरमान और कृतिका के साथ जोड़ दिया। शिवसेना नेता और पार्टी प्रवक्ता डॉ मनीषा कांयंदे ने बिग बॉस के मेकर्स पर अश्लील कंटेंट परोसने का आरोप भी लगा दिया। इसके बाद स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी कर कहा गया- जियो सिनेमा ऐप्लिकेशन स्ट्रीम होने वाले हर तरह के कंटेंट की क्वालिटी के मद्देनजर बारीकी से नजर रखता है, इसके लिए स्ट्रिक्ट प्रोग्रामिंग स्टेंडर्ड और गाइडलाइन हैं। बिग बॉस ओटीटी, जो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है, उसमें इस तरह का कोई कंटेंट नहीं है। जो अश्लील कंटेंट वाली वीडियो सर्कुलेट की जा रही है, उसमें छेड़खानी की गई है, जो फेक है। हम जियो सिनेमा की अखंडता और दर्शकों के भरोसे की रक्षा करते हैं। इस तरह की फर्जी वीडियो का आना बेहद चिंता का विषय है। मेकर्स ने साइबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस के मेकर्स ने साइबर क्राइम में इसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी है। अब इसकी जांच होगी। जांच में सामने आएगा कि उस वीडियो के साथ किसने छेड़खानी की है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि जो आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है, वो बिग बॉस का मूल वर्जन यानी बिग ब्रदर से रिलेटेड है। एक्स कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला बोले- पता होना चाहिए कि आप कैमरे के सामने हैं
शो के एक्स कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला ने अरमान मलिक और कृतिका पर बातों-बातों पर निशाना साधा है। उन्होंने OTT प्ले से बात करते हुए कहा, ‘बिग बॉस OTT अच्छा टैलेंट दिखाने की जगह पर घटिया टैलेंट दिखाने का प्लेटफॉर्म बन गया है। भले ही अरमान और कृतिका शादीशुदा हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि वे कैमरे के सामने हैं। खैर, यह बिग बॉस पर भी डिपेंड करता है कि उन्हें क्या दिखाना चाहिए और क्या नहीं। इससे जुड़ी ये स्टोरी भी पढ़ें.. अश्लील कंटेंट वायरल होने से विवादों में बिग बॉस OTT-3: शिव सेना ने लीगल एक्शन की मांग की, मेकर्स बोले- अरमान-कृतिका का अश्लील वीडियो फर्जी है