इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता ने CAT के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 के रजिस्ट्रेशन आज 1 अगस्त से शुरू हो रहे हैं। एलिजिबल कैंडिडेट CAT के लिए iimcat.ac.in.पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आज से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन ये रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से 13 सितंबर तक किया जा सकता है। नोटिफिकेशन के अनुसार 5 नवंबर 2024 तक एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। CAT 2024 का एग्जाम रविवार 24 नवंबर को होगा और इसका रिजल्ट जनवरी 2025 तक आ सकता है। ऐसे करें रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in.पर जाएं CAT रजिस्ट्रेशन फीस और एलिजिबलिटी क्राइटेरिया CAT कैंडिडेटस के पास बेचलर डिग्री होना जरूरी है। जनरल कैटगरी के लिए मिनिमम 50 परसेंट मार्क्स या CGPA जरूरी है। SC/ST/PWD के लिए 45 परसेंट मार्क्स होना जरूरी है। ऐसे कैंडिडेटस जो अभी फाइनल ईयर में हैं वे भी इसके लिए अप्लाई एलिजिबल होंगे। CAT रजिस्ट्रेशन फीस जनरल कैटगरी के लिए 2500 रुपए और SC/ST/PWD के लिए 1250 रुपए है। 170 शहरों में होगा CAT एग्जाम 170 शहरों में होगा CAT एग्जाम CAT एग्जाम 170 शहरों में करवाया जाएगा। कैंडिडेटस के पास पांच शहरों का प्रेफरेंस सिलेक्ट करने का ऑप्शन होगा।