CM शिंदे बोले-MVA सरकार फडणवीस को गिरफ्तार करना चाहती थी:मैंने आपत्ति जताई तो पार्टी ने कहा- उन्होंने हमें परेशान किया, हम भी करेंगे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में 2019 से 2022 तक चली महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार को लेकर अहम खुलासे किए। शिंदे ने बताया कि BJP को तोड़ने और बैकफुट पर लाने के लिए MVA सरकार ने देवेंद्र फडणवीस को गिरफ्तार करने की योजना बनाई थी। उन्होंने यह भी बताया कि इसे लेकर जब मैंने आपत्ति जताई तो उन्होंने मुझे भी गिरफ्तार करने की प्लानिंग की थी। इंटरव्यू में सीएम एकनाथ शिंदे की 7 बड़ी बातें नवंबर 2024 को बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार का कार्यकाल खत्म होगा
महाराष्ट्र में इस वक्त बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार है। इसका कार्यकाल 8 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। अक्टूबर 2024 में चुनाव हो सकते हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2019 में चुनाव हुए थे। बीजेपी 106 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी। मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और बीजेपी गठबंधन में बात नहीं बन पाई। 56 विधायकों वाली शिवसेना ने 44 विधायकों वाली कांग्रेस और 53 विधायकों वाली NCP के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी बनाकर सरकार बनाई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। मई 2022 महाराष्ट्र सरकार में नगर विकास मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत कर दी। वह बीजेपी के साथ मिल गए। 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही शिवसेना पार्टी दो गुटों में बंट गई। एक धड़ा शिंदे गुट और दूसरा उद्धव गुट का बना। 17 फरवरी, 2023 को चुनाव आयोग ने आदेश दिया कि पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 9 सीटें मिली
2019 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 104 सीटें जीतीं थी। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की वाली एनसीपी शामिल है। लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की 48 सीटों में भाजपा सिर्फ 9 सीटें जीत सकी। गठबंधन की सहयोगी NCP ने एक सीट जीती। शिवसेना (शिंदे गुट) को 7 सीटों पर जीत मिली। महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… उद्धव बोले- चुनाव से पहले CM फेस का ऐलान हो:कहा- पवार साहब और कांग्रेस जिसका नाम तय करेंगे, उसका समर्थन करूंगा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार (16 अगस्त) को कहा- चुनाव से पहले CM फेस का ऐलान होना चाहिए। पवार साहब और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज जिसे भी CM बनाएंगे, मैं उनका समर्थन करूंगा। मुंबई में महाविकास अघाड़ी (MVA) की मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ने कहा कि मैं अधिकतम विधायकों वाली पार्टी को मुख्यमंत्री पद मिलने के फॉर्मूले का समर्थन नहीं करता। दरअसल, महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसे लेकर ही MVA की आज मीटिंग हुई। इसमें NCP शरद गुट के चीफ शरद पवार और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण भी शामिल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें