EduCare न्यूज:MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी, डिप्टी कलेक्टर के 24 में 12 पदों पर हुआ लड़कियों का सिलेक्शन

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने MPPSC स्टेट सर्विसेज एग्जाम 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने मार्क लिस्ट के साथ-साथ फाइनल सिलेक्शन लिस्ट भी जारी कर दी है। कैंडिडेट्स MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। टॉप 10 में 7 लड़कियां, डिप्टी कलेक्टर के 24 में से 12 पदों पर लड़कियां
इस बार टॉप 10 कैंडिडेट्स में से 7 लड़कियां हैं। अंकिता पाटकर ने रैंक 1 हासिल किया है। अंकिता ने 1500 में से 942 मार्क्स के साथ एग्जाम में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर 921.25 मार्क्स के साथ अमित कुमार सोनी हैं। डिप्टी कलेक्टर के 24 पदों में से 12 पदों पर लड़कियां हैं। इस परीक्षा के जरिए राज्य में डिप्टी कलेक्टर, DSP, डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार, जॉइंट डायरेक्टर (स्कूल ऑफ एजुकेशन), नायब तहसीलदार जैसे कुल 290 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। फिलहाल, आयोग ने 246 पदों पर नियुक्ति के लिए रिजल्ट डिक्लेयर किया है। टॉप 24 कैंडिडेट्स में जनरल कैटेगरी से सिर्फ 2 का सिलेक्शन हुआ
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के 24 पदों पर सिर्फ 2 कैंडिडेट्स जनरल कैटेगरी से सिलेक्ट हुए हैं। OBC कैटेगरी से 8 कैंडिडेट्स और SC-ST कैटेगरी से पांच-पांच कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। फिलहाल, सिर्फ 20 पदों पर रिजल्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने एग्जाम क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स को बधाई दी
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर एग्जाम क्लियर कर चुके कैंडिडेट्स को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है – मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2021 की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को हृदय से बधाई। आपकी इस कामयाबी से मध्यप्रदेश के प्रति आपकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप समस्त चुनौतियों को पार कर मध्यप्रदेश को मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं बाबा महाकाल से आप के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करता हूं एवं शुभकामनाएं देता हूं। मई 2024 में हुए थे इंटरव्यू
मध्य प्रदेश में स्टेट सर्विसेज 2021 का एग्जाम 17 से 22 जुलाई 2023 के बीच राज्य सेवा परीक्षा का Mains एग्जाम हुआ था। इस एग्जाम का रिजल्ट 25 नवंबर 2023 को डिक्लेयर किया गया था। इस साल 18 अप्रैल से 24 मई के बीच एग्जाम के लिए इंटरव्यू लिए गए। सिर्फ 87% पदों पर नियुक्ति के लिए जारी हुआ है रिजल्ट
आयोग ने PSC के तहत 290 पदों में से 246 पदों पर नियुक्ति के लिए रिजल्ट जारी किया है। दरअसल, 27% OBC आरक्षण के लंबित मामले की वजह से सिर्फ 87% पदों के लिए रिजल्ट डिक्लेयर किया गया है। 13% पदों के लिए रिजल्ट होल्ड किया गया है। 27% OBC आरक्षण के लंबित मामले की वजह से सिर्फ 87% पदों पर नियुक्ति
मध्य प्रदेश में OBC के लिए 27% आरक्षण का मामला फिलहाल हाई कोर्ट में लंबित है। अगर, ये कोटा लागू कर दिया जाता है तो प्रदेश में कुल आरक्षण लिमिट 73% तक पहुंच जाएगी। अब तक हाई कोर्ट ने इस केस में कोई फैसला नहीं सुनाया है। नवंबर 2023 में हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए 27% OBC कोटा लागू करने पर रोक लगा दी थी।
कोर्ट के फाइनल जजमेंट आने तक कमीशन को सिर्फ 87% पदों के लिए ही रिजल्ट जारी करने की अनुमति दी गई है। MPPSC रिजल्ट देखने यहां क्लिक करें