कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में दिल्ली की अशोक होटल में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक शुरू हो गई है। खड़गे ने कहा- जहां-जहां से राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, वहां-वहां पार्टी की सीटें बढ़ी हैं। बैठक में सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं। यहां इलेक्शन रिजल्ट की समीक्षा हाे रही। बैठक में राहुल गांधी को संसदीय दल का नेता और नेता विपक्ष चुना जा सकता है। दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी जाएगी। शाम 5.30 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक होगी। खड़गे अशोक होटल में पार्टी नेताओं को डिनर भी देंगे।