भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज कोलंबो में खेला जाएगा। आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से मैच शुरू होगा। श्रीलंका ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली, पहला वनडे टाई था। अगर आज श्रीलंका जीता तो टीम 27 साल बाद भारत को वनडे सीरीज हराएगी। श्रीलंका ने 1997 में भारत को आखिरी बार 4 वनडे की सीरीज 3-0 से सीरीज हराई थी। इसके बाद भारत ने 11 वनडे सीरीज जीती। वहीं भारत अगर जीता तो यह टीम की श्रीलंका पर 100वीं वनडे जीत होगी। सबसे पहले मैच डिटेल
भारत vs श्रीलंका
दूसरा वनडे श्रीलंका पर फिर 100वीं जीत का मौका
भारत के पास आज फिर श्रीलंका पर 100वीं वनडे जीत दर्ज करने का मौका है। दोनों के बीच 170 वनडे खेले गए, 99 में भारत और 58 में श्रीलंका को जीत मिली। इस दौरान 2 वनडे टाई और 11 बेनतीजा रहे। भारत शुरुआती 2 वनडे में भी यह रिकॉर्ड हासिल कर सकता था, लेकिन पहला मैच टाई रहा और दूसरे में श्रीलंका को जीत मिली। श्रीलंका से 2 ही सीरीज हारा है भारत
भारत और श्रीलंका के बीच पहली वनडे सीरीज 1982 में खेली गई, तब भारत को 3-0 से जीत मिली। फिर 1997 तक दोनों ने 7 सीरीज और खेलीं, 2 में श्रीलंका और 3 में भारत को जीत मिली। जबकि 2 सीरीज ड्रॉ हो गईं। 1997 के बाद दोनों ने 2 से ज्यादा मैचों की 11 वनडे सीरीज खेलीं, सभी में भारत को जीत मिली। अब 3 वनडे की सीरीज में श्रीलंका ने 1-0 की बढ़त बना ली। इसी के साथ यह भी कन्फर्म हो गया कि श्रीलंका सीरीज नहीं हार सकता। भारत अगर आज जीता तो सीरीज 1-1 से ड्रॉ हो जाएगी। दोनों के बीच वनडे सीरीज भी 27 साल बाद ही ड्रॉ होगी। क्या प्लेइंग-11 बदलेगा भारत?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि दोनों वनडे में बैटर्स ने निराश किया। साथ ही टीम में 3 तेज गेंदबाज हैं, जबकि दोनों वनडे में स्पिन को मदद मिली। श्रीलंका तो 5 स्पिनर्स के साथ उतर रहा है। इसे देखते हुए टीम इंडिया पेस बॉलिंग ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर रियान पराग को मौका दे सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह पराग का डेब्यू वनडे होगा। अगर भारत अपनी बैटिंग मजबूत करने की ओर ध्यान देगा तो अर्शदीप सिंह की जगह हर्षित राणा को भी मौका दिया जा सकता है। हर्षित तेज गेंदबाजी के साथ लोअर ऑर्डर में बैटिंग भी कर लेते हैं। श्रीलंका नहीं करेगा बदलाव
श्रीलंका अपने 4 प्रमुख पेसर्स के बगैर खेल रहा है, इसके बावजूद टीम ने भारत को एक भी वनडे जीतने नहीं दिया। श्रीलंका ने अपने स्पिनर्स पर दांव खेला और दूसरे मुकाबले में तो 5 स्पिनर्स के साथ उतर गया। इसका फायदा भी उन्हें मिला और टीम को 32 रन से जीत मिली। तीसरे वनडे में बदलाव की आशंका नहीं है। आज बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स दोनों टीमों का रीसेंट रिकॉर्ड
भारत ने आखिरी वनडे सीरीज दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी। तब केएल राहुल की कप्तानी में भारत को 2-1 से सफलता मिली। अब श्रीलंका के खिलाफ टीम 3 वनडे की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। श्रीलंका ने आखिरी वनडे सीरीज इसी साल मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ खेली। टीम को 1-2 से वनडे सीरीज गंवानी पड़ी। हालांकि, भारत के खिलाफ टीम ने 3 वनडे की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस और पिच का रोल
कोलंबो में 150 वनडे खेले गए हैं। 81 में पहले बैटिंग और 59 में चेज करने वाली टीमों को सफलता मिली। 9 मैच बेनतीजा भी रहे, जबकि एक ही मुकाबला टाई रहा। सीरीज के दोनों वनडे में स्पिन को मददगार पिचें मिलीं, इसे देखते हुए आज टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना ही पसंद कर सकती है। वेदर रिपोर्ट
कोलंबो में आज बारिश की महज 20% संभावना है। दिन भर धूप छाई रहेगी, इसे देखते हुए मैच आसानी से पूरा हो जाएगा। पॉसिबल प्लेइंग 11… भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे/रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह/हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज। श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, कमिंडु मेंडिस, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, अकिला धनंजय, असिथ फर्नांडो और जेफरी वांडरसे।