IND vs SL पहला वनडे, श्रीलंका- 230/8:भारत का पांचवां विकेट गिरा, फर्नांडो ने श्रेयस को बोल्ड किया; कोहली भी आउट

श्रीलंका ने पहले वनडे में भारत को 231 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। टीम से दुनिथ वेल्लालागे और पाथुम निसांका ने फिफ्टी लगाई। भारत से केएल राहुल और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं। टीम ने 32 ओवर में 5 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर को असिथा फर्नांडो ने बोल्ड कर दिया। विराट कोहली 24 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें वनिंदु हसरंगा ने LBW किया। दुनिथ वेल्लालागे ने 2 विकेट लिए। उन्होंने रोहित शर्मा और शुभमन गिल को पवेलियन भेजा।रोहित ने 58, शुभमन ने 16 रन बनाए। अकिला धनंजय ने वॉशिंगटन सुंदर को LBW किया। मैच का स्कोरकार्ड…