IND-ZIM सीरीज का दूसरा टी-20 आज:टॉस कुछ देर में; पहले मैच की हार का बदला लेना चाहेगा भारत

टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। पिछले हफ्ते टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पहले मुकाबले में 13 रन से हार गई। टीम सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। भारतीय टीम रविवार को होने वाले इस मुकाबले से सीरीज में वापसी करना चाहेगी। पहले मैच में इंडिया की तरफ से रियान पराग, अभिषेक शर्मा और ध्रुव जुरेल ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया, लेकिन खास प्रदर्शन नहीं कर सके। तीनों ने मिलकर 8 रन बनाए। दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 9 बार भिड़ चुकी हैं। जहां भारत ने 6 मैच जीते हैं, वहीं जिम्बाब्वे के हिस्से में 3 जीत आई हैं। मैच डिटेल्स दूसरा टी-20- इंडिया Vs जिम्बाब्वे
तारीख- 7 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, जिम्बाब्वे
टॉस- 4:00 PM, मैच स्टार्ट- 4:30 PM टॉस का रोल और पिच रिपोर्ट
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अब तक 42 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। जिसमें अब तक 23 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। लेकिन यहां के 23 मैच में किसी भी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया है। यहां टॉस जीतने के बाद मैच जीतने के चांस 53.7% है। हरारे की पिच दोनों बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए फायदेमंद हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं। टीम न्यूज: पहले 2 टी-20 के लिए 3 नए खिलाड़ी शामिल
इस दौरे में सिर्फ 3 भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं, जो T20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा थे। ये तीनों खिलाड़ी सीरीज के शुरुआती 2 मैच नहीं खेलेंगे। यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे बेरिल तूफान की वजह से बारबाडोस में फंस गए थे, जो गुरुवार स्वदेश लौटे हैं। ऐसे में BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले 2 टी-20 के लिए 3 नए प्लेयर्स को रिप्लेसमेंट के तौर पर भेजा है। ओपनर साई सुदर्शन, विकेटकीपर जितेश शर्मा और पेसर हर्षित राणा को रिप्लेसमेंट के लिए चुना गया है। पॉसिबल प्लेइंग XI भारत : शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, रियान पराग, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, हर्षित राणा और मुकेश कुमार। जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), कैया इनोसेंट, डायोन मायर्स, वेस्ली माधेवेर, ब्रायन बेनेट, कैंपबेल जॉनाथन, तेंडाई चतारा, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा , ब्रैंडनमावुता और मुजारबानी ब्लेसिंग।