IPL में आज दूसरा मैच DC Vs RCB:बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, बेथेल डेब्यू कर रहे; दिल्ली में फाफ की वापसी

IPL 2025 में रविवार का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में दिल्ली ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया था। IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में DC जहां अपने 8 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, RCB 9 में से 6 जीतकर 12 अंकों के साथ ही तीसरे स्‍थान पर है। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, वह गुजरात को पछाड़ते हुए टॉप पर पहुंच जाएगी। वहीं, दिन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। पॉसिबल-XI
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ-डु-प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और दुष्मंथा चमीरा। इम्पैक्ट सब: आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, जैक-फ्रेजर-मैकगर्क, माधव तिवारी, त्रिपूर्णा विजय। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), जैकब बेथेल, विराट कोहली, जितेश शर्मा (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट सब: देवदत्त पडिक्कल, रासिख सलाम, मनोज भांडगे, लियम लिविंगस्टन, स्वप्निल सिंह।