IPL में DC vs MI:कुलदीप को दूसरा विकेट, सूर्यकुमार यादव को कैच कराया; रोहित-रिकेल्टन भी आउट

IPL में रविवार का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। फाफ डु प्लेसिस इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं। मुंबई ने 13.1 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। टीम से तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या पिच पर हैं। कुलदीप यादव ने सूर्यकुमार यादव को कैच कराया। सूर्या ने 40 रन बनाए। कुलदीप यादव ने रायन रिकेलटन को बोल्ड किया। विपराज निगम ने रोहित शर्मा को LBW किया। रोहित ने 18, रिकेल्टन ने 41 रन बनाए। रविवार के पहले मैच में बेंगलुरु ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया। पढ़ें पूरी खबर…