IPL में DC vs MI, टॉस कुछ देर बाद:दिल्ली ने सीजन के चारों मैच जीते, मुंबई को सिर्फ 1 जीत मिली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन के दूसर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस कुछ देर बाद होगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार खेल रही है, टीम ने अब तक 4 में से 4 मैच जीते हैं। उन्होंने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके घर पर 6 विकेट से हराया था। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस को अब तक 5 मैचों में से सिर्फ 1 में ही जीत मिली है, उन्हें पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था। रविवार के पहले मैच में बेंगलुरु ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया। पढ़ें पूरी खबर…