IPL में PBKS vs KKR, टॉस कुछ देर बाद:कोलकाता ने पंजाब को 64% मैच हराए; इस सीजन दोनों ने 3-3 मैच जीते

IPL-2025 के 31वें मैच में आज पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से होगा। मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस कुछ देर बाद होगा। डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता का इस सीजन सातवां मैच होगा। टीम ने 6 में से 3 जीत और 3 हार झेली हैं। दूसरी ओर पंजाब का छठा मुकाबला होगा। टीम ने 5 में से 3 मैच जीते, जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा।