जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमलों को देखते हुए लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने शनिवार को हाई लेवल रिव्यू मीटिंग की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटी में आतंकी ईकोसिस्टम को जड़ से खत्म करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां एक साथ मिलकर काम करें। जो लोग आतंक और आतंकी इकोसिस्टम की मदद कर रहे हैं और उसे पनाह दे रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। दरअसल बीते एक हफ्ते में आतंकियों ने रियासी, कठुआ और डोडा में चार हमले किए हैं। इनमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हुई है, एक CRPF जवान शहीद हुआ और सात सुरक्षाबलों समेत कई अन्य लोग घायल हुए हैं। कठुआ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकी भी मारे गए और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। मीटिंग में चीफ सेक्रेटरी अटल डुल्लू, प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम डिपार्टमेंट चंद्रकर भारती, ADGP लॉ एंड ऑर्डर विजय कुमार, ADGP CID नीतीश कुमार और पुलिस और प्रशासन के अन्य सीनियर अधिकारी मौजूद थे। बैठक में अमरनाथ यात्रा, योग दिवस और ईद-अल-अजहा से पहले जिला और पुलिस प्रशासन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। आज गृहमंत्री करेंगे हाई लेवल मीटिंग
गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में गृह मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक की थी और शनिवार 16 जून को डिटेल में मीटिंग करने का निर्देश दिया था। पीएम मोदी ने भी 13 जून को जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं को लेकर मीटिंग की थी। इसमें NSA अजीत डोभाल समेत सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारी भी शामिल हुए। PM ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से भी बातचीत की। अब चारों आतंकी घटनाओं के बारे में सिलसिलेवार पढ़ें… तारीख: 12 जून, रात 8:20 बजे
स्थान: डोडा, जम्मू
क्या हुआ: डोडा के गंडोह में कोटा टॉप में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) का एक कॉन्स्टेबल फरीद अहमद जख्मी हो गए। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज डोडा में भर्ती कराया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। तारीख: 11 जून, रात 1-2 बजे
स्थान: डोडा, जम्मू
क्या हुआ: आतंकियों ने डोडा के भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर फायरिंग की। 5 जवान और एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स (जेईएम/जैश) ने ली है। तारीख: 11 जून, देर शाम 8 बजे
स्थान: कठुआ, जम्मू
क्या हुआ: पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हीरानगर के सैदा सुखल गांव में दो आतंकियों ने घरों का दरवाजा खटखटाकर पानी मांगा। ग्रामीणों को शक हुआ तो दरवाजे बंद कर शोर मचाया। आतंकियों ने फायरिंग की। एक ग्रामीण घायल हुआ। DIG और SSP पहुंचे तो एक आतंकी ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की। ग्रेनेड फेंकने के दौरान वह मारा गया। 12 जून को लगातार दूसरे दिन जारी मुठभेड़ में एक और आतंकी मारा गया। पुलिस ने आतंकी के पास से अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन बरामद की है। ऑपरेशन अभी भी जारी है, क्योंकि सुरक्षाबलों को एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका है। तारीख: 9 जून, शाम 6:15 बजे
स्थान: रियासी, जम्मू
क्या हुआ: मोदी सरकार के शपथ के दिन कंदा इलाके में शिव खोड़ी से कटरा जा रही बस पर आतंकियों ने 25-30 राउंड फायरिंग की। इसमें ड्राइवर को गोली लगी। बस खाई में गिरी। 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 41 घायल हो गए। पुलिस ने संदिग्ध आतंकी का स्केच जारी किया। 20 लाख रुपए का इनाम रखा। 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सर्च ऑपरेशन जारी।