IPL 2025 के 63वें मैच में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मैच में मुबंई ने दिल्ली को 12 रन से हराया। दिल्ली को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। टीम के 12 मैचों में 6 जीत के साथ 13 पॉइंट्स हैं। वहीं, मुंबई के पास 12 मैचों में 14 अंक हैं। मुंबई अगर दिल्ली के खिलाफ मैच हार भी जाती है, तो उसके पास 16 अंकों तक पहुंचने के लिए एक और मौका होगा। लेकिन, दिल्ली को हर हाल में मुंबई के सामने जीत चाहिए होगी। मैच डिटेल्स, 63वां मैच
MI vs DC
तारीख- 21 मई
स्टेडियम- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM हेड टु हेड में MI आगे
हेड टु हेड में MI का पलड़ा भारी है। अब तक IPL में दोनों टीमों के बीच कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 20 मुंबई ने जीते जबकि 16 में दिल्ली को जीत मिली। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीम 10 बार खेल चुकी है। इसमे से MI 7 बार और दिल्ली 3 बार जीती हैं। पॉसिबल प्लेइंग- 12 मुंबई इंडियंस : हार्दिक पंड्या (कप्तान) रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और अश्विनी कुमार। दिल्ली कैपिटल्स : अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, समीर रिजवी, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुस्तफिजुर रहमान।