देशभर में मानसून पहुंच चुका है। असम, बिहार, उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 7 राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 800 गांवों में बाढ़ के हालात हैं। गांव के गांव डूब गए हैं। हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में लगी हैं। बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 24 घंटे में 23 लोगों की मौत हो गई। आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने आज कुल 17 राज्यों के भारी बारिश का अनुमान जताया है। इनमें गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और हिमाचल प्रदेश शामिल है। मौसम विभाग ने कहा है कि इनमें से कुछ राज्यों (गोवा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार) में तूफान और बिजली भी गिर सकती है। कर्नाटक के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में ज्यादा न जाने की एडवाइजरी जारी की है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… आगे कैसा रहेगा मौसम… सेंट्रल वाटर कमीशन बोला- 10 महीने में पहली बार बढ़ा जलाशयों का जलस्तर
सेंट्रल वाटर कमीशन ने बताया है कि देश के जलाशयों का जल स्तर पिछले साल सितंबर के बाद पहली बार बढ़ा है। दरअसल, भारत के 150 जलाशयों की निगरानी करने वाले CWC ने 4 जुलाई को नई जानकारी साझा की है। इसमें बताया गया है कि वाटर लेवल कुल 2 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, CWC ने कहा है कि इन जलाशयों का कुल स्टोरेज लेवल पिछले साल की तुलना में गिर गया है। फिलहाल जो 2 परसेंट बढ़ोतरी के आकड़े सामने आए हैं, वह मौजूदा स्टोरेज लेवल की तुलना में देखे गए आंकड़े हैं। अगर पिछले साल के स्टोरेज लेवल से आज का जल स्तर नापेंगे तो यह कम ही आएगा। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: रीवा-सीधी में आज भारी बारिश का अलर्ट, 4 इंच से ज्यादा पानी गिरने का अनुमान; भोपाल-इंदौर में हल्की बरसात होगी मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से रीवा-सीधी में गुरुवार (11 जुलाई) को भारी बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में यहां 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। मौसम विभाग ने मऊगंज, सतना, मैहर, सिंगरौली, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर सहित 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 3 जगह तेज बरसात की आशंका, फतेहपुर में पारा 43.3 डिग्री पहुंचा राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। गुरुवार (11 जुलाई) को भी भरतपुर संभाग के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर सहित पांच अन्य जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। 12 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। इस सीजन में प्रदेश में औसत से 16.52 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… UP: 12 जिलों के 800 गांवों में बाढ़, 24 घंटे में 32 मौतें, आज 37 जिलों में बारिश का अलर्ट; प्रदेश में कमजोर हुआ मानसून पहाड़ों पर बारिश से उत्तर प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती समेत 12 जिलों के करीब 800 गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सबसे ज्यादा भयावह स्थिति पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में है। यहां NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में लगी हैं। प्रदेश में 24 घंटे में बाढ़-बारिश से जुड़े हादसे में 32 की जान गई है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: बिजली गिरने से 24 घंटों में 21 लोगों की मौत, आज पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट; कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बिहार के सभी जिलों में गुरुवार (11 जुलाई) को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गोपालगंज और मधुबनी में सुबह से तेज बारिश हो रही है। इससे गंडक, कोसी, बागमती, कमला समेत कई नदियां उफान पर हैं। बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, मधुबनी, सुपौल, अररिया समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: अगले दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, राज्य में अब तक 53% कम बारिश; सरायकेला में बिजली गिरने से 3 की मौत झारखंड में चार दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद मानसून एक बार फिरएक्टिव हो गया है। देवघर में गुरुवार (11 जुलाई) की सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में आज गरज के साथ बारिश की संभावना है। बुधवार (10 जुलाई) को राज्य के कई जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई। पश्चिमी सिंहभूम में 8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। देवघर में 3.5 मिमी और गोड्डा-गुमला में 0.5 मिमी बारिश हुई। सरायकेला में बिजली गिरने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग झुलस गए। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: आज से फिर एक्टिव होगा मानसून, अमृतसर में 23 मिमी बारिश; 12 जुलाई को 5 जिलों में बरसात को लेकर यलो अलर्ट छत्तीसगढ़: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चार दिनों तक हल्की-मध्यम बरसात होगी; सुकमा में सबसे ज्यादा बरसात हुई छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में गुरुवार (11 जुलाई) को भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और बीजापुर जिले में एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, प्रदेश के बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पूरी खबर पढ़ें…