MP में 3 दिन कड़ाके की ठंड:18 राज्यों में कोहरा छाया; लाहौल-स्पीति में पारा -16.7ºC; जम्मू-कश्मीर में आज से फिर बर्फबारी

देश के 18 राज्यों में गुरुवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सर्द हवाओं से मध्यप्रदेश ठिठुर रहा है। कई शहरों में रात का टेम्परेचर 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में आज बर्फबारी की संभावना है। बुधवार को लाहौल-स्पीति का ताबो गांव सबसे ठंडा रहा था, यहां तापमान -16.7ºC रहा। कश्मीर घाटी में भी गुरुवार दोपहर से तेज बर्फबारी शुरू होगी। हरियाणा, पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी है। चंडीगढ़ में 11.3ºC रहा। इसके साथ ही दोनों ही राज्यों में घना कोहरा छाया। इसके साथ ही कोल्ड वेव जारी है। इसमें आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के जनरल डायरेक्टर मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक इस साल जनवरी महीना गर्म ही रहेगा। पूर्वी, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत को छोड़कर बचे क्षेत्र में मिनिमम टेम्परेचर सामान्य से ज्यादा रहेगा। मध्य भारत के में सामान्य से ज्यादा कोल्ड वेव रहने की उम्मीद है। राज्यों से बर्फबारी की तस्वीरें… 2.11 करोड़ पर्यटक 2024 में जम्मू-कश्मीर पहुंचे
लद्दाख में 2023 में 5.25 लाख पर्यटक पहुंचे थे। 2024 में यह आंकड़ा घटकर 3.75 लाख रह गया। लद्दाख पर्यटन विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 2023 में 2.10 करोड़ पर्यटक आए थे। 2024 में संख्या बढ़कर 2.11 करोड़ हो चुकी है। 3 जनवरी: 5 राज्यों में शीतलहर 2024 इतिहास में सबसे गर्म, औसत पारा सामान्य से 0.65 डिग्री ज्यादा
साल 2024 इतिहास का सबसे गर्म वर्ष रहा। इससे पहले साल 2017 सबसे गर्म साल था। 2024 में देश का औसत वार्षिक तापमान 25.75 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य (25.10 डिग्री) से 0.65 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
IMD के अनुसार, 2024 में जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर में लगातार चार महीने रात का तापमान इतिहास में सबसे ज्यादा दर्ज हुआ जबकि फरवरी दूसरा सबसे गर्म महीना रहा था, इस वजह से 2024 के लिए रात का वार्षिक तापमान सर्वाधिक दर्ज हुआ। साल के दौरान दिन का तापमान भी चौथा सबसे गर्म दर्ज हुआ, नतीजतन दिनभर का औसत सालाना तापमान इतिहास में सबसे ज्यादा दर्ज हुआ। IMD के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 1901 से 2024 के औसत वार्षिक तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, बीते डेढ़ दशक में इसमें बहुत तेजी आई है। ला-नीना परिस्थितियां बनीं, लेकिन तीन महीने में होंगी खत्म
आखिरकार ला-नीना परिस्थितियां बन गई हैं लेकिन यह इतना कमजोर है कि 3 महीने में ही इसके खत्म होने के आसार हैं। IMD के मुताबिक मौजूदा सर्दी के मौसम पर इसका खास असर नहीं होगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ में कोल्डवेव डे सामान्य से एक से दो दिन कम रहेंगे। गुजरात व उससे सटे राज्यों में कोल्डवेव दिनों की संख्या अधिक रह सकती है। अब राज्यों में मौसम का हाल… सर्द हवा से ठिठुरा MP, आज 14 जिलों में अलर्ट: भोपाल, जबलपुर-ग्वालियर में शीतलहर चलेगी मध्य प्रदेश में भोपाल, जबलपुर-ग्वालियर समेत 14 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट है। इससे पहले प्रदेश के 37 जिलों में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भोपाल, उज्जैन और शाजापुर में इतना घना कोहरा था कि विजिबिलिटी 50 मीटर ही रह गई थी। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान में आज 21 जिलों में कोहरे का अलर्ट: 8 डिग्री तक बढ़ा तापमान; अगले पांच दिनों तक राहत राजस्थान में कोल्ड-वेव (शीतलहर) कमजोर पड़ने और धूप निकलने के बाद साल के पहले दिन दोपहर में लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली। जयपुर, सीकर, अलवर, माउंट आबू (सिरोही) में अधिकतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। राज्य में 6 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर… चंडीगढ़-पंजाब के 7 जिलों में कोल्ड-वेव अलर्ट, 4 जनवरी से साल की पहली बारिश के आसार पंजाब-चंडीगढ़ में आज एक बार फिर मौसम विभाग ने कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ दिनों से धूप ना खिलने के कारण पूरे राज्य का दिन का तापमान अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री कम बना हुआ है। लेकिन आने वाले दो दिन राहत के रहने वाले हैं। लेकिन 4 जनवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा और राज्य में पुन: बारिश के आसार बन रहे हैं।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल से ठंडा हरियाणा,तापमान 14 डिग्री से नीचे: 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट​​​​​​​ हरियाणा में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम ये है कि यहां मौसम हिमाचल से भी ज्यादा ठंडा हो गया है। शिमला और मनाली में तापमान 16 डिग्री के आसपास बना हुआ है, वहीं हरियाणा के सभी शहरों का तापमान 14 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया है। हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…