MP-UP समेत 11 राज्यों में पारा 5° से नीचे:पंजाब के आदमपुर में माइनस 0.4° पहुंचा तापमान, 7 जिलों में पाला पड़ सकता है

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों में आज शीतलहर का अलर्ट है। इन राज्यों के कई जिलों में पारा 5° से नीचे चल रहा है। राजस्थान में पिछले 3 दिन से सीकर, माउंट आबू में पारा 0° पर बना हुआ है। मध्य प्रदेश में 5 दिन से शीतलहर चल रही है। आज भी 25 से ज्यादा जिलों में इसका असर रहेगा। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में जमीन पर पाला पड़ने की भी संभावना है। पंजाब के संगरूर में 1.1ºC और हरियाणा के हिसार में सबसे कम 1.7ºC टेम्परेचर रहा। जम्मू-कश्मीर में तापमान पिछले 7 दिन से माइनस में है। श्रीनगर में आज माइनस 3° रिकॉर्ड हुआ। दक्षिण भारत के तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 15 दिसंबर को दोनों जगह बारिश से थोड़ी राहत रहेगी। सबसे पहले बर्फबारी की तस्वीरें… ठंड बढ़ने के कारण आगे मौसम कैसा रहेगा 13 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, दो दिन बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पं. बंगाल, बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले दो-तीन दिन शीतलहर का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी जारी रहेगी। हिमालय से सटे पंजाब में पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि नॉर्थ ईस्ट के असम, नगालैंड, मेघायल, त्रिपुरा, मणिपुर और पश्चिमी प्रदेश ओडिशा में कोहरा छाया रहेगा। दक्षिण राज्यों तमिलनाडु औरपुडुचेरी में 14 दिसंबर को बारिश होगी। जबकि आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक को राहत रहेगी। हालांकि 16 दिसंबर से एक बार फिर आंध्र, रायलसीमा, तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश होगी। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: सीकर में लगातार तीसरे दिन पारा 0° पर, आज 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट राज्य में लगातार तीसरे दिन पारा 0° रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 1.4° सेल्सियस रहा। शनिवार के लिए 6 जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 से 19 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम ड्राय रहेगा और तापमान बढ़ेगा। लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 16 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड का दौर, जबलपुर-सिवनी समेत 18 जिलों में आज शीतलहर प्रदेश पिछले 5 दिन से कड़ाके की ठंड की चपेट में है। अगले 3 दिन यानी 16 दिसंबर तक शीतलहर रहेगी। इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी। शनिवार को जबलपुर-सिवनी समेत 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। IMD के मुताबिक उत्तर भारत में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। इस वजह से ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 30 शहरों में शीतलहर, अयोध्या सबसे ठंडा, रामलला ने ओढ़ी जयपुरी रजाई UP में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने 30 शहरों में कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है। अयोध्या सबसे ठंडा रहा। शुक्रवार को यहां का न्यूनतम पारा 4.5 °C दर्ज किया गया। रामलला को राजस्थान की रजाई ओढ़ाई जा रही है। गोरखपुर के शहीद अशफाकउल्लाह खान प्राणी उद्यान में जानवरों ठंड से बचाने के लिए हीटर, घास का इस्तेमाल किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: जशपुर में जमी ओस की बूंदें, 8 जिलों में अगले दो दिन शीतलहर प्रदेश के 8 जिलों गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और दुर्ग जिले में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मैनपाट के बाद जशपुर में ओस जम गई। मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा दुर्ग है यहां रात का पर 9.02 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। पढ़ें पूरी खबर… चंडीगढ़-पंजाब: 11 जिलों में शीतलहर, 7 में पाला पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ समेत पंजाब के ज्यादातर जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि, दोपहर में खिल रही धूप हल्की राहत दे रही है। पंजाब में शुक्रवार को सबसे कम तापमान संगरूर में दर्ज किया गया, जो 1.1 डिग्री पर पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: 17 जिले शीतलहर की चपेट में, 5 दिन से नहीं सुधरे हालात प्रदेश के 17 जिलों में अलर्ट है। इन जिलों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, कुछ जगहों पर बादल छाने के भी आसार हैं। पानीपत में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री बढ़कर 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में सबसे कम तापमान 1.7, सोनीपत में 2 और नारनौल में 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में लगातार तीसरे दिन पारा 2 डिग्री से नीचे रहा। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: 6 जिलों का पारा 10° से नीचे, 7.9° के साथ डाल्टेनगंज सबसे ठंडा पिछले 24 घंटे में राज्य के 6 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। इसमें जमेशदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो थर्मल, चाईबासा, देवघर और हजारीबाग शामिल हैं। वहीं, रांची का न्यूनतमत तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। राज्य में सबसे ठंडा डाल्टेनगंज रहा। शनिवार को सुबह में हल्के कोहरे या धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… देश के अलग-अलग हिस्सों से मौसम की तस्वीरें…