NDA की 148वीं पासिंग आउट परेड:पहली बार 17 लड़कियों का बैच शामिल; किसी के पिता हवलदार, किसी का कॉर्पोरेट बैकग्राउंड

NDA यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी से 17 महिला कैडेट्स पास हो रही हैं। इतिहास में यह पहली बार है जब 17 महिला कैडेट्स 300 से ज्यादा पुरुषों के साथ NDA से ग्रेजुएट हो रही हैं। ये भारतीय सेना, नेवी और एयर फोर्स जॉइन करेंगी। 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को NDA परीक्षा देने की अनुमति देने का आदेश दिया था। इसके बाद 2022 में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच NDA में शामिल हुआ था। पासिंग आउट परेड पुणे के खडकवासला स्थित NDA परिसर में कुछ ही देर में शुरू हो गई है। परेड में कैडेट्स के माता-पिता, सीनियर सैन्‍य अधिकारी और विशेष आमंत्रित गेस्‍ट्स शामिल हुए हैं।