NEET UG 2025 का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 7 फरवरी से NTA ने शुरू कर दिया है। एप्लिकेशन फॉर्म के अलावा NTA ने आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर NEET UG का इंफोर्मेशन बुलेटिन, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न भी अपलोड किया है। NEET UG 2025 एग्जाम में कई अहम बदलाव भी किए गए हैं। ऑप्शनल सवाल नहीं पूछे जाएंगे NEET UG 2025 एग्जाम के सेक्शन B में अब ऑप्शनल सवाल नहीं पूछे जाएंगे। दरअसल, कोविड महामारी के चलते ऑप्शनल सवाल और एक्स्ट्रा टाइम कैंडिडेट्स को दिया जाने लगा था। साल 2024 तक कैंडिडेट्स को खुद चुनने की आजादी थी कि उन्हें कौन सा सवाल अटेम्प्ट करना है। लेकिन इस साल से ऐसा नहीं होगा। अब कैंडिडेट्स के लिए सभी 180 सवाल कंपल्सरी होंगे। फिजिक्स और केमिस्ट्री में 45-45 सवाल और बायोलॉजी में 90 सवाल पूछे जाएंगे। NEET UG 2025 एग्जाम सिंगल शिफ्ट में और पेन-पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। टाई-ब्रेकिंग क्राइटेरिया में भी बदलाव अब तक दो स्टूडेंट्स के बराबर मार्क्स आने पर एप्लिकेशन नंबर और कैंडिडेट्स की उम्र को टाइ ब्रेकर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन इस साल से ऐसा नहीं होगा। अब एक इंडिपेंडेंट एक्सपर्ट कमेटी ऐसे मामलों में आखिरी फैसला करेगी। अब दो कैंडिडेट्स के बराबर मार्क्स आने पर इस क्राइटेरिया पर इन चीजों को बनाया जाएगा आधार…. दूर के सेंटर नहीं चुन सकेंगे कैंडिडेट्स NEET UG 2025 का एप्लिकेशन फॉर्म भरते हुए कैंडिडेट्स अपनी पसंद से तीन शहर चुन सकते हैं जहां उनका एग्जाम सेंटर होगा। इसमें प्रायोरिटी वाइज सेंटर भरने होंगे। इस बार कैंडिडेट्स अपने पर्मानेंट एड्रेस या रेजिडेंसियल एड्रेस के आस-पास के 3 सेंटर ही चुन सकते हैं। कैंडिडेट्स अपना शहर या अपना पड़ोसी शहर चुन सकते हैं। कैंडिडेट्स अपने एड्रेस से दूर के सेंटर्स नहीं चुन पाएंगे। तीन घंटे पहले एग्जाम सेंटर आना होगा NEET UG 2025 का एग्जाम दोपहर 2 से शाम के 5 बजे तक होगा। इसके लिए 3 घंटे पहले एग्जाम सेंटर्स पर एंट्री शुरू हो जाएगी। सभी कैंडिडेट्स को 1.30 बजे तक एग्जाम सेंटर पहुंचना होगा। इसके बाद कैंडिडेट्स को एंट्री नहीं दी जाएगी। एजुकेशन की ऐसी ही और खबरों के लिए पढ़ें… 1. NEET-UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:7 मार्च लास्ट डेट, 4 मई को परीक्षा; पुराने पैटर्न पर होगा एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 7 फरवरी को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2025 परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। इस बार परीक्षा पुराने पैटर्न पर ही होगी। पूरी खबर पढ़ें…