पाकिस्तानी मीडिया रेडियो पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत के हमलों में 11 सैनिकों की मौत हो गई है। वहीं, 78 घायल हुए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के हमले में 40 नागरिकों की भी मौत हुई है और 121 नागरिक घायल हुए हैं। PM शहबाज शरीफ ने भारत के साथ संघर्ष के दौरान मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के परिवारों के लिए मरका-ए-हक नाम से राहत पैकेज की घोषणा की है। इसमें जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा घायलों को भी 10 से 20 लाख रुपए तक मुआवजा दिया जाएगा। इस बीच PM शहबाज शरीफ ने मंगलवार दोपहर 12 बजे ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है। इसमें भारत के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन बनयान-उन-मर्सूस पर चर्चा होगी। पाकिस्तान से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…