PAK रक्षा मंत्री बोले-भारत को किसी देश का साथ नहीं:चीन से रोज बात हो रही, सेना ने LoC पर भारत के मंसूबे नाकाम किए

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का कहना है कि उनकी सरकार सभी देशों के साथ संपर्क में है। चीन और खाड़ी देशों के साथ हर दिन बातचीत हो रही है। कई मित्र देशों ने पाकिस्तान का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड नेशन में पाकिस्तानी मिशन बेहतर तरीके से अपना पक्ष रख रहे हैं। कोई भी देश भारत के साथ नहीं खड़ा है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान की सेना भारत से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पाकिस्तानी सेना LoC पर बहादुरी से लड़ रही है। उसने भारत के मंसूबे को नाकाम कर दिया है। वहीं, भारत-पाकिस्तान विवाद को लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि भारत-पाक संघर्ष खत्म करना उनका काम नहीं हैं। वेंस ने कहा कि हम दोनों देशों से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकते हैं। पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने भारत के 77 ड्रोन को मार गिराया है। सरकार ने यह भी कहा कि भारत के हमलों में अब तक 31 लोग मारे गए हैं जबकि 57 घायल हुए हैं। पाकिस्तान से जुड़े आज के बड़े अपडेट्स… पाकिस्तान में भारत की स्ट्राइक के बाद जारी घटनाक्रम को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…