प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को ऐलान किया है कि देश में ‘यौम-ए-तशक्कुर’ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की आक्रामकता के जवाब में पाकिस्तान की कार्रवाई और ऑपरेशन बुनीयान-उल-मरसूस की सफलता के बाद ये दिन मनाया जाएगा। एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, PMO से जारी बयान में कहा गया है कि यह दिन अल्लाह का शुक्रिया अदा करने, सेनाओं को सलाम करने और देश की एकता की सराहना के तौर पर मनाया जाएगा। इससे पहले शनिवार शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ था। इसके तीन घंटे बाद पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि पेशावर एयरपोर्ट के पास एयर डिफेंस सिस्टम ने भारतीय ड्रोन को मार गिराया है। सीजफायर के बाद पाकिस्तान में लोगों ने आतिशबाजी के साथ जश्न भी मनाया। भारत-पाकिस्तान संघर्ष से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…. पाकिस्तानी PM ने अमेरिका, सऊदी और चीन का जताया आभार आज का एक्सप्लेनर:सीजफायर के बाद भी बॉर्डर पर तैनात रहेंगी सेनाएं भास्कर एक्सप्लेनर- तीन युद्धों का बोझ नहीं उठा सकती दुनिया ग्राउंड रिपोर्ट- चचेरे भाई से आखिरी कॉल में बोला- भारी फायरिंग जारी दोनों देशों में सीजफायर और इससे पहले जारी टकराव के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…