PM बोले- भारत का पानी भारत के हक में बहेगा:पहले हमारा पानी बाहर जा रहा था, अब हमारे लिए रुकेगा और काम आएगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- दशकों तक हमारी नदियों के पानी को झगड़े का मुद्दा बना रहा। हमारी सरकार ने नदियों को जोड़ने का बड़ा फैसला किया है। आजकल मीडिया में पानी को लेकर बहुत बातें चल रही हैं। पहले भारत के हक का पानी भी बाहर जा रहा था। अब भारत का पानी भारत के हक में बहेगा, हक में रुकेगा और भारत के ही काम आएगा। हमारे पूर्व पीएम ने माना था अगर सरकार 1 रुपया गरीब को भेजती है, तो 85 पैसा लुट जाता है। हमारी सरकार ने इन 10 करोड़ फर्जी नामों को हटाया। DBT के जरिए पूरा पैसा गरीबोंके बैंक खातों में भेजा। इससे साढ़े 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा पैसा गलत हाथों में जाने से बचा है। पैसा आपका बचा, गाली मोदी ने खाई। इस बदलते भारत का सपना है 2047 तक विकसित भारत। देश के पास सामर्थ्य है। संसाधन है। देश के पास इच्छाशक्ति भी है। स्वामी विवेकानंद कहते थे उठो जागो, तक तक ना रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न कर लो। आज वही भावना मैं हर देशवासी में देख रहा हूं। विकसित भारत में ऐसा मंथन, ऐसी चर्चाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। आज भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। कुछ देर पहले मेरी ब्रिटेन के पीएम से बात हुई। मुझे बताते हुए खुशी है। इंडिया-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट फाइनल हो चुका है। विश्व की दो बड़ी ओपन मार्केट इकॉनमी के बीच दोनों देशों के विकास में नया अध्याय जोड़ेगा। इससे भारत में इकॉनोमिक एक्टिविटी को बूस्ट मिलेगा। कुछ समय पहले हमने यूएई, मॉरीशस के साथ ट्रेड साइन किए। भारत आज रिफॉर्म नहीं कर रहा, बल्कि दुनिया के साथ एक्टिवली एंगेज करके हब बना रहा है। देश का हित सर्वोपरी रखा जाए, ये जरूरी है। देश के सामर्थ्य पर भरोसा की जाए। लेकिन दशकों से देश में विपरित धारा वही, इसका देश ने बहुत नुकसान उठाय़ा। पहले कोई भी बड़ा कदम उठाने के पहले ये सोचा जाता था कि दुनिया क्या सोचेगी। वोट मिलेगा या नहीं मिलेगा, कुर्सी मिलेगी या नहीं, वोट बैंक छिटकेगा तो नहीं। अलग-अलग स्वार्थ के कारण बड़े फैसले टलते ही जा रहे थे। कोई भी देश ऐसे आगे नहीं बड़ता है। देश तब आगे बढ़ता है जब एक पॉलिसी हो, नेशन फर्स्ट, राष्ट्र प्रथम। बीते एक दशक इसी नीति को लेकर भारत आगे बढ़ रहा है। जो हमने देखा है। मोदी मंगलवार को भारत मंडपम में न्यूज चैनल ABP के समिट में बोल रहे थे। पहलगाम हमले के बाद 4 सार्वजनिक कार्यक्रमों में मोदी के भाषण
मधुबनी में PM मोदी ने कहा था- आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आया पहलगाम अटैक के 2 दिन बाद 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी पहुंचे PM मोदी ने कहा था- पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी। आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी खोया। इनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती था, कोई बिहार का लाल था। आज सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा आक्रोश एक जैसा है। पूरी खबर पढ़ें…
मन की बात में मोदी बोले-पहलगाम पीड़ितों को न्याय मिलेगा:हमले के बाद देश का खून खौल रहा पहलगाम हमले के 5 दिन बाद 27 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने रेडियो शो ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में कहा था- इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है। पूरे विश्व ने संवेदना प्रकट की है। पहलगाम हमले से देश के लोगों का खून खौल रहा है। पीड़ित परिजन को न्याय जरूर मिलेगा। कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेज अच्छे से चल रहे थे, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया। पूरी खबर पढ़ें… एक मंच पर मोदी-थरूर और CM विजयन:PM बोले- यह इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मई को एक दिन के केरल-आंध्र प्रदेश के दौरे पर थे। केरल के कार्यक्रम में पीएम के साथ मंच पर CM पिनराई विजयन और कांग्रेस नेता शशि थरूर मौजूद थे। इस पर पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप INDI गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं। शशि थरूर भी यहां बैठे हैं। आज का यह कार्यक्रम कई लोगों की नींद हराम कर देगा। कार्यक्रम में पीएम के भाषण को ट्रांसलेट करने वाले इसे सही ट्रांसलेट नहीं किया। इस पर पीएम ने कहा- जहां मैसेज जाना था चला गया। पूरी खबर पढ़ें… बिहार में पहली बार ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ की शुरुआत: PM मोदी ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की, बोले-बिहार के बेटे ने IPL में रिकॉर्ड बनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 मई को पटना में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया। इसमें उन्होंने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की। पूरी खबर पढ़ें…