PM मोदी आज 32वें ICAE को संबोधित करेंगे:इसमें दुनियाभर में कृषि से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा होगी, 75 देशों के 1,000 प्रतिनिधि शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (3 अगस्त) इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ एग्रीकल्चर इकोनॉमिस्ट (ICAE) के 32वें एडिशन का उद्घाटन करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नई दिल्ली के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र (NASC) परिसर में होगा। इस मौके पर PM वहां पहुंचे लोगों को संबोधित करेंगे। यह कॉन्फ्रेंस दुनियाभर में खेती और उससे जुड़ी समस्याओं और उसके समाधान खोजने के लिए हर तीन साल में आयोजित की जाती है। भारत में इसका आयोजन 65 साल के बाद किया जा रहा है। यहां इसका आयोजन 2 से 7 अगस्त तक होगा। कॉन्फ्रेंस का विषय है ट्रांसफॉर्मेशन टुवर्ड्स सस्टेनेबल एग्री-फूड सिस्टम्स
इस साल के कॉन्फ्रेंस का विषय ‘ट्रांसफॉर्मेशन टुवर्ड्स सस्टेनेबल एग्री-फूड सिस्टम्स’ है। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य क्लाइमेट चेंज, नेचुरल रिसोर्स का डिग्रेडेशन, प्रोडक्शन कॉस्ट में बढ़ोतरी और ग्लोबल कनफ्लिक्ट जैसी समस्याओं से निपटना है। इस कॉन्फ्रेंस में दुनियाभर में एग्रीकल्चर से जुड़ी चुनौतियों के प्रति भारत के प्रोएक्टिव अप्रोच को हाईलाइट करने के साथ-साथ देश की एग्रीकल्चर रिसर्च और पॉलिसी में हुई ग्रोथ को दिखाया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में लगभग 75 देशों के लगभग 1,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे
ICAE 2024 में युवा रिसर्चर्स और लीडिंग प्रोफेशनल्स को उनके काम और नेटवर्क दिखाने का मौका मिलेगा। इसके जरिए रिसर्च इंस्टीट्यूट्स और यूनिवर्सिटीज के बीच पार्टनरशिप मजबूत करने पर फोकस किया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस में लगभग 75 देशों के लगभग 1,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। वित्त मंत्री ने 23 जुलाई को पेश किया था बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को संसद में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया था। सरकार ने एग्रीकल्चर और उससे जुड़े सेक्टरों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपए दिए। पिछले साल 1.25 लाख करोड़ रुपए दिए गए थे। यानी इस बार किसानों के लिए बजट 21.6% यानी 27 हजार करोड़ रुपए बढ़ाया गया। हालांकि किसानों की लगातार मांग के बाद भी मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी, MSP को लेकर बजट में कोई घोषणा नहीं हुई। वहीं किसान सम्‍मान निधि की राशि भी नहीं बढ़ाई गई, ये 6,000 रुपए ही रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…