PM मोदी के X पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हुए:सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर बने, इंस्टाग्राम पर भी 91.2M फॉलोअर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले मौजूदा ग्लोबल नेता बन गए हैं। PM के फॉलोअर्स का आंकड़ा 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा हो गया है। पिछले 3 साल में नरेंद्र मोदी को 30 मिलियन (3 करोड़) नए लोगों ने फॉलो किया है। नरेंद्र मोदी ने 2009 में X (तब ट्विटर) जॉइन किया था। मोदी ने लिखा- @X पर सौ मिलियन!
इस वाइब्रेंट मिडियम पर आकर खुश हूं और चर्चा, बहस, इनसाइट्स और लोगों के आशीर्वाद, क्रिएटिव क्रिटिसिजम और बहुत कुछ का आनंद लेता हूं। भविष्य में भी इसी तरह के आकर्षक समय की प्रतीक्षा कर रहा हूं। इन ग्लोबल लीडर्स से आगे निकले मोदी इन भारतीय नेताओं से आगे हैं मोदी इन एथलीटों और मशहूर सेलिब्रिटीज से भी आगे निकले मोदी इंसटाग्राम पर पीएम मोदी के 91.2 मिलियन फॉलोअर्स
मेटा की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी पीएम मोदी के 91.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यहां पीएम किसी को फॉलो नहीं करते हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने अभी तक 806 पोस्ट किया है। वहीं इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वाट्सऐप पर प्रधानमंत्री के चैनल को 13.83 मिलियन लोगों ने फॉलो किया है।